फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Cantonment driver of CB Ganj murdered, dead body found in sugarcane field

बरेली: सीबीगंज के कैंटर ड्राइवर की हत्या, गन्ने के खेत में मिली लाश

Sat, 08 Feb 2020 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: Cantonment driver of CB Ganj murdered, dead body found in sugarcane field
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। सीबीगंज के मथुरापुर निवासी कैंटर ड्राइवर की हत्या करके शव फतेहगंज पश्चिमी इलाके में फेंक दिया गया। पहले कैंटर लूटने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में कैंटर ठिरिया में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर खड़ा मिल गया। एसपी देहात के सामने मृतक की पत्नी ने कैंटर मालिक और उसके बहनोई पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मथुरापुर नईबस्ती निवासी 30 वर्षीय सुल्तान अली फतेहगंज पश्चिमी निवासी नवाजिस अली का कैंटर चलाते थे। गुरुवार रात वह दिल्ली से माल भरकर बरेली लाए थे। शुक्रवार को दिन में माल उतारकर उन्होंने गाड़ी ठिरिया खेतल के नासिर ट्रांसपोर्ट पर खड़ी कर दी। पत्नी सबीना ने बताया कि सुल्तान ने शुक्रवार रात पौने आठ बजे उसे फोन करके आधे घंटे में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक सुल्तान घर नहीं पहुंचे तो पत्नी को चिंता हुई। उसने मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो सुल्तान का फोन बंद मिला। सुबह फतेहगंज पुलिस ने पत्नी को सुल्तान का शव मिलने की सूचना दी। देवर इरशाद के साथ घटनास्थल पर पहुंची सबीना ने एसपी देहात के सामने कैंट मालिक और उसके बहनोई पर सुल्तान की हत्या करने का शक जाहिर किया।
विज्ञापन

सबीना ने आरोप लगाया कि कैंटर मालिक और उसके बहनोई से एक माह पहले रुपये के लेनदेन को लेकर सुल्तान का विवाद हुआ था। तब दोनों ने सुल्तान को जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ जगमोहन बुटोला ने बताया कि गांव सफरी में बलवीर के गन्ने के खेत में सुल्तान का शव मिला। सिर और चेहरा लहूलुहान था। लग रहा था कि सिर पर लोहे की किसी वजनदार चीज से वार किया गया है। किसी ग्रामीण ने खेत में लाश पड़ी देखी तो प्रधान को सूचना दी। दोपहर के समय एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जानकारी में पता लगा कि सुल्तान की दो पत्नी हैं। पहली पत्नी बरेली की रानो है। उससे पांच साल पहले निकाह हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। वह मायके में रहती है। दूसरी पत्नी बिहार की सबीना है, जो साथ रहती है, उसके एक बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से पहले संघर्ष के संकेत
घटनास्थल पर काफी जगह में कई लोगों के पैरों के निशान मिले। मौके पर मिट्टी उखड़ी हुई थी। लग रहा था कि कैंटर चालक सुल्तान ने जान बचाने के लिए हत्यारों से संघर्ष किया था। पुलिस का मानना है कि कोई परिचित ही सुल्तान को डीसीएम खड़ी करने के स्थान से करीब आठ किमी दूर जंगल में ले गया होगा। वहां कुछ और लोगों के साथ मिलकर हत्या की गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोटों से मौत की पुष्टि हुई। सुल्तान के एक हाथ की हड्डी भी टूटी मिली। करीब एक माह पहले थाना भोजीपुरा के गांव डोहरिया के कुलदीप कश्यप की लाश भी इसी जगह मिली थी।

कैंटर ड्राइवर की पत्नी ने कैंटर मालिक और उसके रिश्तेदार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे कोई और वजह या दूसरे लोगों का हाथ भी हो सकता है। पूरे मामले में छानबीन के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed