{"_id":"58a4840e4f1c1b5f7ed8646b","slug":"bareilly-built-up-a-record-of-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली ने बनाया वोटिंग का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ने बनाया वोटिंग का रिकार्ड
बरेली।
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bareilly built up a record of voting
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जिले के लोगों ने इस बार के चुनाव में जबरदस्त मतदान कर नया रिकार्ड बना दिया। जिले की नौ सीटों पर 65.72 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में 63.88 फीसदी और 2014 के लोकसभा चुनाव में 62.05 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। आजादी से लेकर अब तक हुए चुनावों में यह एक रिकार्ड है। जिले के अधिकांश बूथों पर सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तर वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई थी। हालांकि इसबार भी ग्रामीण इलाकों से बरेली शहर वोटिंग में हार गया। सबसे ज्यादा वोटिंग 72 फीसदी नवाबगंज में हुई तो बरेली शहर में 54.1 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले चुनाव से भी कम है।
युवा, बुजुर्ग तथा महिलाओं में मतदान के बाद उंगली पर वोट देने के निशान और वोटर कार्ड दिखाकर सेल्फी लेने का जबरदस्त क्रेज रहा। जिले की बहेड़ी विधानसभा में 2012 में 69.32 वोट पड़े थे, लेकिन इस बार 71.1 फीसदी वोट पड़े । इसी तरह मीरगंज में पिछले चुनाव में 66.39 पड़े थे, जबकि इस बार के चुनाव में 67.2 फीसदी। भोजीपुरा में पिछले बार 69.58 फीसदी और इस बार कम होकर 68.5 फीसदी वोट रह गए।
विधानसभा नवाबगंज में 2012 केचुनाव में 73.07 फीसदी वोट पड़े थे, लेकिन भोजीपुरा की तरह इस बार 72 फीसदी वोट रह गए। फरीदपुर सुरक्षित विधानसभा में पिछले विधानसभा चुनाव में 64.74 ने वोट डाले। इस बार बढ़कर 72.5 फीसदी वोट हो गए। बिथरी चैनपुर विधानसभा में 2012 के विधानसभा चुनाव में 68.63 वोट पड़े थे, लेकिन इस बार घटकर 64.6 फीसदी वोट रह गए । बरेली शहर विधानसभा में पिछले बार 54.44 फीसदी वोट पड़े, जबकि इस बार घटकर 54.1 फीसदी वोट रह गए। बरेली कैंट विधानसभा में 2012 के चुनाव में 53.32 वोट पड़े थे, जबकि इस बार बढ़कर 54.8 फीसदी वोट हो गए। आंवला विधानसभा में पिछले चुनाव में 66.3 फीसदी ने वोट डाले, जबकि इस बार थोड़े से बढ़कर 66.70 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिए।
विज्ञापन
293 आदर्श बूथों पर हुआ मतदाताओं का स्वागत
जहां जिले के नौ विधानसभा के 3239 बूथों में से 293 बूथों को आदर्श बनाया गया था। इन बूथों को शहर के स्वयं सेवी संगठनों आदि के सहयोग से दुल्हन की तरह सजाया गया। इन केंद्रों पर वोटरों को पीने के पानी से लेकर अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं थीं।
96 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
बरेली। इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद जिले की नौ विधानसभा के96 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इन ईवीएम को परसाखेड़ा स्थित वेयर हाउस में केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में देर रात रखवा दिया। बुधवार को मतदान के बाद बहेड़ी के 14 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इनके अलावा मीरगंज के 10, बरेली शहर, भोजीपुरा और नवाबगंज के 12-12 प्रत्याशी। कैंट के 11 प्रत्याशी, बिथरी चैनपुर के 10, फरीदपुर केआठ तथा आंवला के सात प्रत्याशी हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला 11 मार्च को मतगणना के दौरान हो जाएगा।