फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly BJP leader bought one acre of land on the moon

भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री

Thu, 31 Aug 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 04:14 PM IST
सार

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद भाजपा नेता ओम सागर ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा है, जिसका नाम नमाय सागर है। उसके नाम उन्होंने पर चांद पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई है। 

विज्ञापन
Bareilly BJP leader bought one acre of land on the moon
परिवार के साथ भाजपा नेता ओम सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसरो ने चांद पर तिरंगा फहराया है। जब से चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, तब से नई नई जानकारी सामने आ रही हैं। भविष्य में अगर सबकुछ ठीक रहा तो चांद पर जीवन की खोज हो सकती है। इस बीच बरेली के एक भाजपा नेता ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है। दरअसल, चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले ही दो विदेशी कंपनियां चांद पर जमीन बेचने का काम कर रही हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


आंवला तहसील क्षेत्र के गांव शेखुपुर खालसा निवासी प्रॉपर्टी डीलर ओम सागर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद भाजपा नेता ओम सागर ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है। ओम सागर ने बताया कि उनका एक बेटा है, जिसका नाम नमाय सागर है। बेटा मेरे लिए चांद का टुकड़ा है, इसलिए मैंने उसके लिए ही चांद पर लेक ऑफ ड्रीम के पास एक एकड़ जमीन खरीदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्कूल में दुष्कर्म की कोशिश: प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कमरे में बुलाकर कपड़े फाड़े


रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति

इस कंपनी से कराई जमीन की रजिस्ट्री 

भाजपा नेता ने बताया कि लूना सोसायटी इंटरनेशनल चांद पर जमीन बेच रहा है, जिससे हमने रजिस्ट्री कराई है। उनकी पत्नी रेखा सागर ने बताया कि हमारे लिए बेटा चांद के टुकड़े जैसा है, इसलिए उसे चांद का टुकड़ा तोहफे में दिया है। हमारे मां बाप ने हमारे लिए जो भी किया, उसी तरह हम अपने बेटे के लिए करना चाहते हैं। हम उसको इतना काबिल बनना चाहते हैं कि वह खुद एक दिन चांद तक जाए। 

दावा: चांद पर दो कंपनियां बेचती हैं जमीन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में दो ऐसी कंपनियां हैं, जो चांद पर जमीन बेचने काम करती है। इनमें पहली है कंपनी लूना सोसायटी इंटरनेशन है। दूसरी कंपनी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री नाम से हैं। ये दोनों कंपनियां दुनिया भर के लोगों को चांद पर जमीन बेच रही हैं। सबसे बड़ी बात की भारतीय लोग भी चांद पर जमीन खरीद रहे हैं। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद इसका क्रेज और बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed