फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Bar Association Secretary VP Dhyani passed away

Bareilly News: बरेली बार एसोसिएशन सचिव वीपी ध्यानी का निधन

Wed, 04 Jun 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Bar Association Secretary VP Dhyani passed away
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी का मंगलवार को निधन हो गया। इज्जतनगर के करमपुर चौधरी निवासी 56 वर्षीय वीपी ध्यानी का बार सचिव के रूप में यह दूसरा कार्यकाल था। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद जिले के अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। संजय नगर श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे नमन ने उनको मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने विधि की पढ़ाई की और 1998 में बरेली कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। उनके भाई धीरेंद्र प्रसाद ध्यानी भी बार सदस्य हैं। परिवार में मां, पत्नी और दो बेटे हैं। बड़े बेटे नमन विधि और छोटे बेटे उत्कर्ष इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर होने वाले आंदोलनों में वह हमेशा सबसे आगे रहते थे। उनके निधन पर जिला जज कक्ष में जिला जज सुधीर कुमार और बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित की संयुक्त अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन



---------
अधिवक्ता संघ ने आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
अधिवक्ता संघ ने शोकसभा कर बार सचिव वीपी ध्यानी को श्रद्धांजलि दी। बरेली बार के पूर्व उपाध्यक्ष मोबीन अंसारी, शीलम कनौजिया, शशि शंकर सक्सेना, आलोक सक्सेना, श्यामदीप, दिनेश दद्दा, जबर सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed