फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Bar Association: Election to the post of Secretary on 12th

बरेली बार एसोसिएशन: सचिव पद पर चुनाव 12 को

Fri, 02 Apr 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Bar Association: Election to the post of Secretary on 12th
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के रिक्त चल रहे सचिव पद पर चुनाव 12 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी विजय पाल सिंह पाल ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन पांच और छह अप्रैल को किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच सात अप्रैल और नाम वापसी आठ को होगी। 12 अप्रैल को चुनाव और उसी दिन मतगणना होगी। सचिव पद का चुनाव लड़ने के लिए बार एसोसिएशन की 15 साल की सदस्यता होना अनिवार्य है। बार सभागार में हुई एक बैठक में यह भी तय किया गया कि बार एसोसिएशन का कोई मौजूदा पदाधिकारी सचिव पद का चुनाव लड़ना चाहता है तो, उसे अपने पद को छोड़ना होगा। बैठक में अधिवक्ता अनिल माथुर, अश्वनी राना, जाहिद अली, रूप राम राना , अमजद सलीम व सुनील कुुुमार पांडे को सह चुनाव अधिकारी बनाने का फैसला लिया गया। बता दें कि पूर्व सचिव अमर भारती के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed