फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Bangalore flight cancelled due to fog

Bareilly News: कोहरे की वजह से बरेली-बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त, ट्रेनें भी देरी से आईं

Sat, 06 Jan 2024 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 10:15 AM IST
सार

कोहरे की वजह से हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। सप्ताह में दूसरी बार कोहरे की वजह से बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त हुई है। वहीं, शुक्रवार को कई ट्रेनें भी देरी से बरेली पहुंचीं।  

विज्ञापन
Bareilly-Bangalore flight cancelled due to fog
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI

विस्तार

घने कोहरे की वजह से शनिवार को बरेली से बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त कर दी गई है। इसकी जानकारी मैसेज के माध्यम से यात्रियों को दी गई है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को यह फ्लाइट निरस्त हुई थी। कोहरे की वजह से शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट भी निरस्त रही। वहीं, कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनें घंटों देरी से बरेली आईं।

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त होने की सूचना यात्रियों को ई-मेल और मैसेज से दे दी गई। यह दोपहर 2:35 बजे बरेली से उड़ान भरकर विमान शाम 5:30 बजे बेंगलुरु पहुंचता है। बता दें कि इस सीजन में दूसरी बार यह फ्लाइट निरस्त हुई है। कोहरे की वजह से दिल्ली की फ्लाइट भी देरी से बरेली पहुंच रही है। 
विज्ञापन


हिमगिरि एक्सप्रेस ने सात घंटे कराया इंतजार
कोहरे की वजह से शुक्रवार को भी अप-डाउन लाइन की ट्रेनों ने यात्रियों को सात घंटे तक इंतजार कराया। 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस सात घंटे, 19407 अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस तीन घंटे, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस तीन घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस एक घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटे, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस एक घंटे से बरेली पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, 12203 अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, 15119 जनता एक्सप्रेस एक घंटे, 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल एक घंटे देरी से बरेली आईं। राजधानी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट, सुहेलदेव सुपरफास्ट, गुरुमुखी एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को एक घंटे तक इंतजार कराया।

पारा स्थिर पर सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन
कड़ाके की ठंड से फिलहाल निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तेज हवा चलने या बारिश होने के बाद ही ठंड से निजात मिलने की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को भी धूप नहीं निकली। दिनभर लोग ठिठुरते रहे। सर्द हवा कंपकंपी छुड़ाती रही।

नए साल के पहले दिन गुनगुनी धूप हुई थी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ हावी हुआ तो शहर पर घने कोहरे की चादर बिछ गई। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ठिठुरन को और बढ़ा रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक दो दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा। 

हालांकि, तापमान में स्थिरता रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.0 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सौ फीसदी और सुबह-शाम दृश्यता 50 मीटर से कम रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed