फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly: alcoholic son misdeed with mother, arrested

शर्मसारः शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 08:27 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 29 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
bareilly: alcoholic son misdeed with mother, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे का पवित्र रिश्ता कलंकित करने का मामला सामने आया है। 40 वर्षीय कलुयुगी बेटे ने मंगलवार की रात घर में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानकारी मिलने पर नोएडा से आए पौत्र की तहरीर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला के पौत्र ने बताया कि वह नोएडा में प्राइवेट काम करता है। बाबा की मौत होने के बाद उसकी 80 वर्षीय दादी घर पर अपने 40 वर्षीय छोटे बेटे के साथ रहती हैं। मंगलवार की रात दादी घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी, जबकि आरोपी की 12 वर्षीय बेटी दादी के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी। आरोपी बेटा रात एक बजे नशे की हालत में घर आया और उसने दादी को चारपाई पर दबोचकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर आरोपी की बेटी जाग गई। वह चीखकर वहां से भागी।आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उसे दी। सूचना पाकर पहुंचे पौत्र ने पुलिस को आरोपी बेटे (चाचा) के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पौत्र की तहरीर पर दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विज ढुल ने बताया कि महिला के पोते की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed