फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Airport: From today air service will also start for Bangalore

बरेली : आज से बंगलूरू के लिए भी शुरू होगी हवाई सेवा, दिल्ली के लिए भी अब हर दिन फ्लाइट

Sat, 14 Aug 2021 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 01:20 AM IST
सार

सुबह 11.30 बजे बंगलूरू से बरेली पहुंचेगी एयरबस, 12.30 बजेे बरेली से बंगलूरू

विज्ञापन
Bareilly Airport: From today air service will also start for Bangalore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मुंबई के लिए बरेली से हवाई सेवा शुरू होने के बाद शनिवार को बंगलूरू के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएंगी। बंगलूरू से पहली फ्लाइट सुबह 11.30 बजे बरेली पहुंचेगी और 12.30 बजेे वापस बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन

मुंबई और बंगलूरू दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को ही संयुक्त तौर पर उद्घाटन कार्यक्रम हो चुका है लिहाजा शनिवार बंगलूरू से पहली एयरबस आने पर बरेली एयरपोर्ट पर कोई समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। सिर्फ फूल देकर पहली फ्लाइट से आने वाले यात्रियों का स्वागत करने की योजना है।

विज्ञापन


बंगलूरू से हवाई मार्ग के जरिए जुड़ने के बाद बरेली और आसपास के जिलों के साथ उत्तराखंड को भी फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बंगलूरू के लिए उड़ान शुरू होने से बरेली में व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में बूम आने की उम्मीद जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो के प्रतिनिधि साकेत गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पहली फ्लाइट में बंगलूरू से 155 यात्री बरेली आएंगे। बरेली से बंगलूरू के लिए 121 यात्री उड़ान भरेंगे। पहली उड़ान से ही अच्छा ट्रैफिक मिला है। आगे भी हर दिन 75 फीसदी सीटें बुक होेने की उम्मीद है।

बरेली से मुंबई-बंगलुरू के लिए उड़ान सातों दिन
मुंबई-बरेली-मुंबई के लिए चार दिन सीधी और तीन दिन वाया बंगलूरू उड़ान उपलब्ध रहेगी। बंगलूरू-बरेली-बंगलूरू के लिए तीन दिन सीधी और चार दिन वाया मुंबई हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। इंडिगो के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक बरेली से दोपहर 12.30 बजे एयरबस उड़ान भरेगी जो दोपहर 2.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। पौने दो घंटे बाद शाम 4.40 बजे मुंबई से उड़ान भरकर एयरबस शाम 6.15 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। बरेली से बंगलूरू के लिए दोपहर 12.30 बजे एयरबस उड़ान भरकर दोपहर 3.20 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। सवा घंटे बाद शाम 4.35 बजे बंगलूरू से शाम 6.25 बजे एयरबस मुंबई पहुंचेगी।

दिल्ली के लिए भी अब हर दिन फ्लाइट
करीब छह महीने पहले बरेली से दिल्ली के लिए एलायंस एयरलाइन की ओर से सप्ताह में चार दिन के लिए फ्लाइट उपलब्ध कराई गई थी। अब शेष तीन दिनों में भी उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है जो 26 अगस्त से लागू हो जाएगा।

दिल्ली के लिए बरेली से हवाई सेवा की शुरुआत आठ मार्च को हुई थी जिसके लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट निर्धारित की गई थी। 26 अगस्त से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भी बरेली से दिल्ली के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी। एलायंस एयरलाइन ने 70 सीटर एटीआर एयरक्राफ्ट का शेष तीन दिन की उड़ान के लिए शेड्यूल तय कर दिया है।



अभी दिल्ली से बरेली के लिए दोपहर 12 बजे एटीआर एयरक्राफ्ट उड़ान भरकर दोपहर एक बजे बरेली पहुंचता है। बरेली से दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.30 बजे दिल्ली पहुंचता है। अब मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को दोपहर 12.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 1.30 बजे बरेली पहुंचेगा। बरेली से दोपहर दो बजे उड़ान भरकर दोपहर तीन बजे विमान बरेली पहुंचेगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed