फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly advances to quarter finals after defeating Bijnor

Bareilly News: बिजनौर को हराकर बरेली क्वार्टर फाइनल में

Fri, 27 Dec 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bareilly advances to quarter finals after defeating Bijnor
बरेली। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एसआरएमएस खेल मैदान पर चल रही डॉ. बौर हरि सिंघानिया प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को बरेली ने बिजनौर की टीम को 87 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बरेली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर टीम ने 196 रन का लक्ष्य रखा। टीममे लिए शादाब ने 77, राहुल कपूर ने 49, माजिद हसन खान ने 32 रन का योगदान दिया। वहीं, बिजनौर की ओर से शोएब ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी बिजनौर की टीम 14.5 ओवर में 109 रन पर ही ढेर हो गई। बरेली की टीम के लिए राहुल कपूर, हरित व अभिषेक ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल कपूर को मुख्य अतिथि देवेश गंगवार ने दिया। इस दौरान वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ओपी कोहली, रमन खन्ना, खुसरो मिर्जा, मोहम्मद कमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed