Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Accident: Two Friends Killed, Third Critical After Bike Collides with Unknown Vehicle

यूपी: बरेली के मीरगंज फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

Fri, 20 Nov 2026 11:31 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Nov 2026 11:31 AM IST
सार

बरेली के मीरगंज फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनौना धाम जाते समय यह हादसा हुआ। एक ही बाइक पर तीनों युवक सवार थे।

विज्ञापन
Bareilly Accident: Two Friends Killed, Third Critical After Bike Collides with Unknown Vehicle
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज में नेशनल हाईवे मीरगंज फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के रुद्रपुर से मनोना धाम जा रहे थे। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मीरगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी निवासी विकास पुत्र रामौतार, पीयूष पुत्र प्रमोद और प्रिंस पुत्र जगमाल तीनों दोस्त थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे तीनों बाइक संख्या UK06BE9053 से मनौना धाम जा रहे थे। मीरगंज फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां विकास और पीयूष की मौत हो गई। प्रिंस की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली जिला अस्पताल भेजा गया। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मीरगंज फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed