फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baraatis created a ruckus in the wedding ceremony, stabbed the bride's brother-in-law

Bareilly News: शादी समारोह में बरातियों ने मचाया उत्पात, दुल्हन के जीजा को मारा चाकू

Sun, 18 May 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Baraatis created a ruckus in the wedding ceremony, stabbed the bride's brother-in-law
नवाबगंज। दुल्हन की दरवाजे पर पहुंची बरात में बरातियों ने जमकर उत्पात मचाया। इसके विरोध पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इसी बीच किसी ने दुल्हन के बहनोई को चाकू मार दिया, जिससे उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद बढ़ता देख दुल्हन पक्ष ने बरात को बैरंग लौटा दिया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बरात गई थी। बरात धूमधाम से बैंडबाजों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। उसी बीच वर पक्ष की ओर से कुछ लोगों ने बरात में शराब के नशे में उत्पात मचाने लगे, जब दुल्हन पक्ष ने विरोध किया तो वर पक्ष के कुछ लोगों ने गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर रहे दुल्हन के बहनोई को किसी ने चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। मामले को देख दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। शनिवार को दिनभर पंचायत चलती रही। साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed