{"_id":"65b97530031d472431024b14","slug":"bapu-showed-the-path-of-peace-non-violence-and-harmony-bareilly-news-c-4-noi1138-334374-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बापू ने दिखाया शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बापू ने दिखाया शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता
Wed, 31 Jan 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की ओर से चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी प्रतिमा प्रांगण में हुई श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत ही नहीं, विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया। पूर्व पार्षद महेश पंडित, महानगर प्रवक्ता योगेश जौहरी, महासचिव सुरेंद्र सोनकर, पार्षद महशर खान, देव शर्मा, डॉ. सर्वत हुसैन हाशमी, फिरोज खान, हाजी सुलतान आदि ने विचार व्यक्त किए।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर स्वागत के बाद विराम दिया गया। यहां रामधुन बजाकर बापू की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला प्रवक्ता पं. राज शर्मा, उपाध्यक्ष जुनेद हसन, मास्टर छोटे लाल गंगवार, दिनेश दद्दा, सुरेश वाल्मीकि, उल्फत कटेरिया, कमरुदीन सैफी पाकीजा खान, नवाबगंज नगर अध्यक्ष अरशद अली, ब्लाॅक अध्यक्ष रऊफ खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र जागरण युवा संगठन के महिला प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में बापू की पुण्यतिथि पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रियंका कपूर, संगठन मंत्री तजेंद्र कौर, जिला संयोजक अनीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुमन भाटिया, उपाध्यक्ष गिरीश कपूर, संजू भाटिया मौजूद रहीं।
मानव सेवा क्लब की ओर से बिहारीपुर में सेवा सहायता शिविर में जरूरतमंदों को रजाई, गद्दा, बर्तन, राशन आदि बांटे गए। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता शिक्षाविद प्रोफेसर एनएल शर्मा ने की। अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, इंद्र देव त्रिवेदी, डॉ. सुरेश रस्तोगी, प्रकाश चंद्र, अरुणा सिन्हा, अलका त्रिवेदी, कल्पना सक्सेना उपस्थित रहे। रिठौरा के प्राथमिक विद्यालय में भी गांधी जी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।