{"_id":"5fc6a1718ebc3e9bdc31bac3","slug":"banned-meat-filled-canter-caught-smugglers-from-rae-bareli-and-meerut-arrested-bareilly-news-bly4287487167","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस भरा कैंटर पकड़ा, रायबरेली और मेरठ के तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मांस भरा कैंटर पकड़ा, रायबरेली और मेरठ के तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सीबीगंज पुलिस ने पकड़ा गोवंशीय मांस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज पुलिस ने की कार्रवाई, कैंटर में सब्जी के नीचे रखा मिला 30 क्विंटल मांस
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। बरेली से रामपुर की ओर जा रहे कैंटर में प्रतिबंधित पशु का 30 क्विंटल मांस को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया। पुलिस ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए जो रायबरेली व मेरठ के हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर मांस का नमूना लिया गया।
मामला सीबीगंज क्षेत्र के गांव परधौली स्थित हाईवे का है। मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि बरेली से रामपुर की ओर जा रहे एक कैंटर में प्रतिबंधित पशु का मांस लदा है। सूचना पर परसाखेड़ा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह व थाने के एसआई देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कैंटर को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गति और बढ़ा दी। पुलिस ने सूझबूझ से वाहन को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। इसमें ऊपर सब्जी दिख रही थी, मगर नीचे प्रतिबंधित पशु का 30 क्विंटल मांस बरामद हुआ। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा। इनमें जिला रायबरेली के थाना भदोखर के गांव पूरेमाखा निवासी राहुल पुत्र श्रीराम, इसी जिले के थाना मील एरिया के गांव उमरपुर निवासी ड्राइवर आजाद पुत्र जागेश्वर व मेरठ के थाना जानी के गांव रसूलपुर निवासी इमरान कुरैशी शामिल थे। पुलिस मांस सहित सभी को थाने पर लाई और रिपोर्ट दर्ज कर ली।