{"_id":"5aafb8ec4f1c1ba6768b669d","slug":"banks-to-remain-close-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपटा लें काम, अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपटा लें काम, अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 19 Mar 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के आखिरी दिनों में बैंक तीन दिन बंद रहेंगे। इसके बाद एक अप्रैल को भी अवकाश है। ऐसे में बेहतर होगा कि अपने बैंक संबंधी काम समय रहते निपटा लें।
मार्च के अंतिम सप्ताह में 29 मार्च को महावीर जयंती है। इस अवकाश पर बैंक भी बंद रहेंगे। इसके बाद 30 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश है और 31 मार्च को राज्य सरकार ने मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन का अवकाश घोषित किया है। मालूम मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन का अवकाश पहले 21 मार्च को घोषित था। चूंकि यह एक निगोशिएबिल एक्ट के तहत अवकाश है लिहाजा इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद एक अप्रैल को को वित्तीय वर्ष बंदी और रविवार है। ऐसे में तमाम विभागों द्वारा फाइनल बैलेंस शीट बनाकर जमा किया जाने वाला धन, व्यापारियों और अन्य लोगों द्वारा आयकर आदि से संबंधित बैंक में निपटाए जाने वाले काम रुक जाएंगे। ऐसे में बैंक खोलने के लिए कहा भी जा सकता है। बैंक खोले जाएंगे तो बैंक कर्मी ओवर टाइम की मांग करेंगे।