फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Banks got support, half of the population took the path of self-reliance

Bareilly News: बैंकों का मिला साथ तो आधी आबादी ने पकड़ी स्वावलंबन की राह

Mon, 05 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Banks got support, half of the population took the path of self-reliance
बरेली। बैंकों का साथ मिला तो आधी आबादी ने स्वावलंबन की राह पकड़ ली। जिले की हजारों महिलाएं बैंकों से ऋण लेकर अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 1,36,283 महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के ऋण के लिए आवेदन किया था। इनमें से 47 हजार महिलाओं के ऋण स्वीकृत हो गए। इससे उनको आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। हालांकि, महिलाओं के इस सफर में प्राइवेट बैंकों का योगदान ज्यादा रहा।
विज्ञापन

लोन के मामले में महिलाएं सरकारी से ज्यादा निजी बैंकों पर भरोसा जता रही हैं। सरकारी बैंकों में कागजी कार्रवाई ज्यादा होती है। इस वजह से ऋण स्वीकृत होने में अधिक समय लगता है, जबकि निजी बैंकों में काम आसानी से हो जाता है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्राइवेट बैंक में 51,660 महिलाओं ने ऋण के लिए आवेदन किया था। इनमें से 39,445 महिलाओं को 59562.01 लाख रुपये का ऋण दिया गया। वित्त वर्ष 2024-25 में 53,541 महिलाओं ने निजी बैंकों में आवेदन किया था। इनमें से 17,617 महिलाओं को 31582.86 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


सरकारी बैंक भी पीछे नहीं
सरकारी बैंक भी ऋण देने में पीछे नहीं हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में सरकारी बैंकों में 52,537 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 17,992 महिलाओं को 56204.09 लाख रुपये का ऋण दिया गया। वित्त वर्ष 2024-25 में 49,143 महिलाओं ने आवेदन किए। इनमें से 18,316 आवेदनों को स्वीकृत कर 59284.12 लाख रुपये की रकम लोन के रूप में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण ने दिया सहारा, अब दौड़ रहा कारोबार
प्रेमनगर की रहने वाली दर्शना अग्रवाल ने ड्रेस बनाने का काम शुरू किया तो पूंजी की कमी बाधक बन रही थी। भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क कर चार लाख रुपये का ऋण लिया और अपने काम को रफ्तार दी। अब वह जिलेभर में ड्रेस की सप्लाई कर रही हैं। साथ ही बैंक का ऋण भी अदा कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं।


लोन लेकर शुरू किया बुटीक, चमक उठी किस्मत
कर्मचारी नगर की अनिता ने एक वर्ष पहले प्राइवेट बैंक से 2.5 लाख रुपये का ऋण लेकर बुटीक शुरू किया। शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपना काम जारी रखा। अब वह ऋण चुकाने के साथ ही अपने काम को और बेहतर कर रही हैं। उनका कहना है कि इस लोन को चुकाने के बाद दूसरा ऋण लेकर अपने काम को और विस्तार देंगी। संवाद
वित्त वर्ष 2023-24 की स्थिति
आवेदन : 1,36,744
स्वीकृत : 76,397
वितरित ऋण : 1,33,853.91 लाख रुपये
------
वित्त वर्ष 2024-25 (दिसंबर तक) की स्थिति
आवेदन : 1,36,283
स्वीकृत : 47,004
वितरित ऋण : 101860.93 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed