फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Banks are creating hurdles in financial freedom of half the population

Bareilly News: आधी आबादी की आर्थिक आजादी में बैंक अटका रहे रोड़ा

Sun, 20 Jul 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Banks are creating hurdles in financial freedom of half the population
बरेली। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही हैं। इसके तहत उनको स्वरोजगार के लिए ऋण दिए जाने का प्रावधान है, पर बैंक इसमें रोड़ा अटका रहे हैं। जिले की कई बैंक शाखाओं में महिलाओं के आवेदन कारण बताए बिना ही निरस्त किए जा रहे हैं। बार-बार बैंकों का चक्कर काटने के बाद थक-हारकर ये महिलाएं घर बैठ जा रही हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में जिले के सरकारी व निजी बैंकों में 1,36,744 महिलाओं ने ऋण के लिए आवेदन किया था। इसमें से 60,347 महिलाओं को ऋण नहीं दिया गया। इनकी फाइल किसी न किसी कारण से लौटा दी गई। वित्त वर्ष 2024-25 में दिसंबर तक 1,36,283 महिलाओं ने आवेदन किया था। इसमें से 89,279 महिलाओं को ऋण नहीं मिल सका।
विज्ञापन

एलडीएम वीके अरोरा ने बताया कि कि फाइलों की जांच-परख के बाद ही किसी को ऋण दिया जाता है। अगर किसी की फाइल पास नहीं हो रही है तो उसके पीछे कोई वजह होगी। महिलाएं कमियों को दूर कर दोबारा आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं को ऋण देने के मामले में सरकारी बैंकों की अपेक्षा निजी बैंक ज्यादा सक्रिय है। वित्त वर्ष 2023-24 में निजी बैंकों ने 59562.01 लाख रुपये का लोन महिलाओं को दिया था, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में दिसंबर तक 31585.86 लाख रुपये का लोन बांटा है। संवाद
---
सिबिल स्कोर कम होने की वजह से रद्द कर दी फाइल
कर्मचारी नगर की रीना ने बताया कि उनका पति के साथ ज्वाॅइंट खाता था, लेकिन सिबिल स्कोर अच्छा नहीं था। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने स्वरोजगार के लिए एक निजी बैंक में आवेदन किया था। सिबिल स्कोर ठीक नहीं होने से उनकी फाइल रद्द कर दी गई। रीना का कहना है उन्होंने कभी लोन नहीं लिया तो उनका सिबिल स्कोर खराब कैसे हो सकता है?


कागजात पूरे होने के बावजूद नहीं मिल रहा लोन
सीबीगंज की रहने वाली निशा ने बताया कि ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इंडियन बैंक में लोन के लिए आवेदन किया, लेकिन उनकी फाइल पास नहीं हो रही है, जबकि उनके कागजात भी पूरे है। बार-बार फाइल अस्वीकृत कर दी जा रही है, पर इस संबंध में बैंक की ओर से कोई कारण नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed