फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank manager's son accused of fraud and abetment of suicide.

Bareilly News: बैंक मैनेजर के बेटे पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bank manager's son accused of fraud and abetment of suicide.
बरेली। प्रथमा ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक भगवान दास साहू के बेटे हर्षित गुप्ता पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। हर्षित पर पिता के बैंक खातों से 37 लाख रुपये निकालने और शेष राशि फ्रीज कराने का आरोप है। रेखा साहू ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रेखा के अनुसार, उनके पिता भगवान दास साहू की मौत हो चुकी है। वह प्रथमा ग्रामीण बैंक की संभल शाखा में प्रबंधक थे। पिता की तीन पत्नियां थीं। पहली पत्नी के बेटे हर्षित गुप्ता ने सभी भाई-बहनों को विश्वास में लिया था। उसने कागजी कार्रवाई करवाकर धन और संपत्ति को बराबर बांटने की बात कही थी। रेखा साहू, उनके छोटे भाई रोहित साहू और अन्य परिजन इस पर सहमत थे। हर्षित ने सभी को विश्वास में लेकर पूरी रकम एक खाते में स्थानांतरित करवाई थी। उसने अपना हिस्सा निकालकर बाकी रुपया फ्रीज करवा दिया।
विज्ञापन


भाई की आत्महत्या का लगाया आरोप

रेखा साहू के अनुसार, रुपये की तंगी और हर्षित गुप्ता द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण उनके भाई रोहित साहू डिप्रेशन में चले गए। रोहित ने एक जुलाई को घर में आत्महत्या कर ली। भगवान दास साहू के अलग-अलग बैंक खातों में कुल 82 लाख रुपये थे। इसमें से हर्षित गुप्ता ने 37 लाख रुपये बिना सहमति के निकाल लिए। रोहित साहू के मांगने पर हर्षित गुप्ता ने कई बार गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच दरोगा त्रिवेंद्र कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed