फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank manager threatened to be blown up in 11 days by writing Goldie Brar-Lawrence Bishnoi Zindabad

Bareilly News: गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद लिखकर बैंक मैनेजर को 11 दिन में उड़ाने की धमकी

Wed, 17 Sep 2025 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Bank manager threatened to be blown up in 11 days by writing Goldie Brar-Lawrence Bishnoi Zindabad
बरेली। गोल्डी बरार गिरोह की अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग की घटना भुनाने में स्थानीय शातिर और नशेड़ी भी जुट गए हैं। एक नशेड़ी ने बैंक मैनेजर को धमकी और अफसरों के बारे में गालीगलौज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी ने सोशल मीडिया पर गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद लिखकर एक बैंक मैनेजर को 11 दिन में उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लिया तो नशा काफूर हो गया और गिड़गिड़ाने लगा। बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार रात कुछ लोगों ने फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट पड़ी होने की जानकारी दी। अधिकारियों को चेतावनी देने के लहजे में आरोपी राज कश्यप ने कहा कि सिस्टम सुधार लो, बैंक मैनेजर पर कार्रवाई नहीं की तो वह 11 दिन में उसकी गोली मारकर हत्या कर देगा। पुलिस ने आईडी सर्च कर संजय नगर निवासी राज कश्यप उर्फ अनुज को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा जितेंद्र कुमार ने राज कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट कराई। पता लगा कि राज गांजा व सुल्फा का नशा करता है और पहले अपने पिता व भाई पर कई बार हमला कर चुका है। उसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे बारादरी थाने में ही दर्ज हैं। राज की पत्नी अपने बच्चों के साथ थाने आई और पति को माफ करने की बात कहने लगी। हालांकि पुलिस ने राज के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

--
बैंक मैनेजर ने बिना कागज कार लोन से किया था इन्कार
- सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने संबंधित बैंक जाकर जांच की तो पता लगा कि राज कश्यप मैनेजर के पास कार लोन लेने गया था। वह न तो फाइनेंस का रुपया जमा करना चाहता था और न ही उस पर पूरे कागजात थे। मैनेजर ने उसे कार लोन देने से मना किया तो उसने मौजूदा माहौल को भांपकर मैनेजर को दबाव में लेने के लिए यह सब किया था। उसने गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दो तीन वीडियो व ऑडियो वायरल कर दिए। साथ में दिशा पाटनी मामले से संबंधित खबर व धमकी भरी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- राज कश्यप नाम के शख्स ने जिस तरह गोल्डी बरार व लारेंस से जोड़कर पोस्ट डाली, उसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। गिरफ्तारी में पता लगा कि ये नशेड़ी की हरकत है। आरोपी को रिपोर्ट लिखकर कोर्ट में पेश किया गया है। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed