{"_id":"26f948266f97a544e5af7ee9734b0a2a","slug":"bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल निपटा लें काम 21 से 26 तक बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल निपटा लें काम 21 से 26 तक बंद रहेंगे बैंक
बरेली
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके बैंक संबंधी काम पेंडिंग हैं तो सोमवार और मंगलवार तक निपटा लें। बुधवार से सोमवार तक छह दिन बैंक बंद रहेंगे। 21 से 24 जनवरी तक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल प्रस्तावित है। 25 को रविवार और 26 को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। हालांकि उच्च प्रबंधन ने हड़ताल टालने के लिए सोमवार को कर्मचारी यूनियन की बैठक बुलाई है।
वेतनमान और अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारी पिछले साल से आंदोलित हैं। उनका कहना है कि प्रबंधन वेतन समझौता और सिफारिशें लागू नहीं कर रहा है। मांग पूरी कराने और लंबित समझौता लागू कराने को कई बार हड़ताल कर चुके हैं। इस बार चार दिवसीय देश व्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। बैंक कर्मचारी नेता संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि संघर्ष समिति ने हड़ताल की तैयारी कर ली है। हालांकि सोमवार को संघर्ष समिति और उच्च प्रबंधन के बीच वार्ता होनी है। यदि प्रबंधन ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे।