{"_id":"6812938654faa9b410038676","slug":"bank-employee-beaten-up-at-toll-plaza-for-wanting-to-leave-first-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104160-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले निकलने को लेकर टोल प्लाजा पर बैंक कर्मी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले निकलने को लेकर टोल प्लाजा पर बैंक कर्मी से मारपीट
विज्ञापन
बहेड़ी। मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा पर बैंक के कर्मचारी से बोलेरो सवार कुछ युवक टोल पर पहले निकलने को लेकर भिड़ गए। विरोध करने पर बैंक कर्मी के साथ मारपीट की गई। बैंक कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जाट फॉर्म डांडिया के निवासी अवनीश खेतल बिलासपुर स्थित एक बैंक में कर्मचारी हैं। शाम में वह अपनी कार में सवार होकर मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे। इसी बीच एक बोलेरो चालक आया और लाइन तोड़कर जबरन उनसे आगे निकलने लगा। अवनीश ने कार ठीक से चलने के लिए कहा। इस पर बोलेरो चालक व अन्य गाली देते हुए मारपीट कर बैंक कर्मी को घायल कर दिया और मौके से भाग गए। बैंक कर्मी ने आरिफ, शेर मोहम्मद निवासी मुंडिया जागीर थाना देवरनियां के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर संजय तोमर ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम भेजी है, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए। संवाद