फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bank

पेंशन और लंबित वेतन समझौते के मुद्दे को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
bank
बरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा में बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन का विरोध करते हुए लंबित वेतन समझौते और पेंशन बढ़ोत्तरी के मामले उठाए। इस मौके पर कार्यवाहक संयोजक और बैंक आफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष पीपी सिंह ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) को वेतन समझौते के लिए जिम्मेदार ठहराया। अधिकारी संघ के ओपी बढ़ेरा ने कहा कि सप्ताह में पांच दिन काम की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन आईबीए के नकारात्मक रवैये से यह मामला अब तक तय नहीं हो सका है। केनरा बैंक के रंजन मोहले ने कहा कि संविदा और अस्थाई कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान वेतन मिलना चाहिए लेकिन सरकार ऐसा न करके कर्मचारियों का शोषण कर रही है। ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने पेंशन और फैमली पेंशन में बढ़ोत्तरी की मांग उठाई। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज शर्मा के साथ चरण सिंह यादव, अरविंद आनंद, राजेश टंडन, विकल वर्मा, अरुण कुमार, वर्षा अग्रवाल, एके बिंदल, राकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed