फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bangladesh woman arrested in Bareilly Nawabganj

बरेली में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: रजिया से बनी खातून, पहचान छिपा 11 साल से रह रही थी यहां, ऐसे पकड़ी गई

Fri, 24 Feb 2023 11:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 11:59 AM IST
सार

बांग्लादेश की रजिया 11 साल पहले बॉर्डर पारकर यहां आई थी। इसके बाद यहीं बस गई। एक युवक से शादी कर ली और नाम बदलकर रहने लगी। उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। पुलिस जांच करने पहुंची तो खुलासा हुआ।  

विज्ञापन
Bangladesh woman arrested in Bareilly Nawabganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बरेली में बांग्लादेश की एक महिला पिछले 11 साल से पहचान छिपाकर नवाबगंज के गांव समुहा में रह रही थी। पासपोर्ट आवेदन की जांच के लिए जब पुलिस गांव पहुंची तो इसका खुलासा हुआ। गुरुवार को एलआईयू ने भी गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। महिला और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


पकड़ी गई महिला राजिया बांग्लादेश के जसोर जिले की मूल निवासी है। वह पिछले 11 साल से समुहा निवासी पुत्तन शाह की पत्नी के तौर पर गांव में रह रही थी। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया पुत्तन शाह की पत्नी का देहांत हो चुका है। पकड़ी गई महिला अपनी असली पहचान छिपाकर पुत्तन शाह की मृत पत्नी के नाम खातून बेगम का इस्तेमाल कर रही थी। 

विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए किया था आवेदन 

उसने रिछा के पते पर आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड भी बनवा लिया था। बीते दिनों उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आवेदन की जांच के लिए बीते दिनों पुलिस गांव पहुंची थी। इसी दौरान मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एलआईयू की टीम के साथ गांव पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पति को पकड़कर थाने ले आई। जांच में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में पति पुत्तन शाह की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बॉर्डर पार करने के बाद रिछा आई थी महिला

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया 11 साल पहले वह धोखे से बॉर्डर पार कर भारत में प्रवेश कर गई थी। भटकते हुए वह रिछा पहुंची। यहां आने के बाद रिछा के एक युवक से उसने शादी की थी। कुछ समय बाद ही पति की मौत हो गई। इसके बाद वह पुत्तन शाह के साथ बतौर पत्नी रहने लगी।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बांग्लादेश की महिला शादी करने के बाद नाम पता छिपाकर रह रही थी। अवैध रूप से निवास की स्थिति में उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed