फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bangalore blast linked to Bareilly NIA detained Maulana and interrogated him for hours

UP: बरेली से जुड़े बंगलूरू ब्लास्ट के तार, एनआईए ने मौलाना को हिरासत में लेकर घंटों की पूछताछ

Wed, 27 Mar 2024 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 07:57 PM IST
सार

बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को आईईडी ब्लास्ट में संलिप्तता के शक में एनआईए ने बरेली के धौरांटांडा के एक धार्मिक स्थल से मौलाना को हिरासत में लिया। भोजीपुरा थाने में नौ घंटे पूछताछ के बाद मौलाना को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Bangalore blast linked to Bareilly NIA detained Maulana and interrogated him for hours
एनआईए - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को आईईडी ब्लास्ट में संलिप्तता के शक में एनआईए ने बरेली के धौरांटांडा के एक धार्मिक स्थल से मौलाना को हिरासत में लिया। भोजीपुरा थाने में नौ घंटे पूछताछ के बाद मौलाना को छोड़ दिया गया। धमाके के तुरंत बाद मौलाना बंगलूरू से बरेली चले आए थे। इन दिनों वह विदेश जाने की तैयारी में थे। गतिविधियां संदेह के दायरे में होने पर एनआईए ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) की लखनऊ यूनिट की टीम बुधवार को स्थानीय पुलिस और नायब तहसीलदार को साथ लेकर सुबह करीब छह बजे मौलाना के घर पहुंची। मौलाना घर में नहीं मिले। इसके बाद मौलाना के पिता को साथ लेकर टीम एक धार्मिक स्थल पहुंची। यहां से सुबह करीब सात बजे मौलाना को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
विज्ञापन

 

प्रभारी निरीक्षक के कक्ष में शाम चार बजे तक मौलाना से पूछताछ की गई। थाना पुलिस के मुताबिक मौलाना बंगलूरू के एक धार्मिक स्थल में रहते थे। धमाके के तुरंत बाद वह बरेली आ गए। एनआईए की स्थानीय इकाई की जांच में मौलाना की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मौलाना के विदेश जाने की सूचना पर शक और गहरा गया। इसके बाद एनआईए की लखनऊ यूनिट को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौलाना से पूछताछ में कोई अहम क्लू हाथ नहीं लगा है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि फिलहाल मौलाना को घर भेज दिया गया है। उनसे जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से क्षेत्र में डेरा डाले थी टीम

बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी। मौलाना के बारे में पहले पूरी तहकीकात की गई। मौलाना के घर में ही होने की पुष्टि के बाद टीम ने छापेमारी की।


मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए

टीम ने मौलाना का मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगालने की बात कही जा रही है। सूत्रों की मानें तो पासपोर्ट जब्त कर मौलाना के विदेश जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed