फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another worker injured in the ethanol factory explosion also died

Bareilly News: एथेनॉल फैक्टरी धमाके में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा

Tue, 15 Apr 2025 11:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 11:23 AM IST
सार

बिशारतगंज में सात अप्रैल को एथेनॉल प्लांट के फर्मेंटेशन टैंक में धमाका हुआ था। इससे प्लांट में आग लग गई थी। दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Another worker injured in the ethanol factory explosion also died
चंद्रहास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास स्थित एथेनॉल फैक्टरी में हुए विस्फोट से झुलसे पांडी गांव निवासी दूसरे मजदूर चंद्रहास की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

 
जिंदल ग्रुप के एथेनॉल प्लांट में पिछले सोमवार को सुबह के समय फर्मेंटेशन टैंक में विस्फोट हो गया था। थाना अलीगंज के गांव पांडी निवासी आदेश यादव व चंद्रहास (22) झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनको शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'पति खाना खा लेते... हमें पूछते नहीं', महिला ने फोन पर मां से कही ये बात, फिर काट दी कॉल और दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात आदेश यादव ने दम तोड़ दिया। रविवार रात ढाई बजे इसी गांव के चंद्रहास ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि चंद्रहास पांच भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसके पिता कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।

परिवार के खर्चे पूरे करने के लिए वह छह माह से एथेनॉल फैक्टरी में नौकरी कर रहा था। परिवार ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। बताया गया कि आदेश के परिवार की तरह चंद्रहास के परिवार को भी 17 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed