{"_id":"5ec6cf1a8ebc3e904d588f97","slug":"bandish-neutralize-banded-band-of-lockdown-bareilly-news-bly406592734","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदिशें बेअसर.. लॉकडाउन का बज गया बैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदिशें बेअसर.. लॉकडाउन का बज गया बैंड
विज्ञापन
लॉकडाउन में भी नहीं मान रहे लोग, जमकर लग रही है बरेली की बाजारों में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
चौपुला पर पाबंदी तोड़कर पहुंचे भारी वाहन, अफसर भी जाम में फंसकर निकले
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन- 4 की रियायतें शहर को रास नहीं आ रही हैं। बृहस्पतिवार को हालात और ज्यादा खराब दिखाई दिए। जुमा अलविदा से पहले खरीदारी करने की मारामारी मची तो सामाजिक दूरी की हर तरफ धज्जियां उड़ती दिखीं। चौपुला पर पाबंदी तोड़कर भारी वाहन पहुंचे तो कई बार जाम लगने की नौबत आ गई।
विज्ञापन
लॉकडाउन का नाम.. चौपुला पर जाम
चौपुला चौराहे पर दिन भर जाम लगा रहा। बदायूं रोड को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया था लेकिन फिर भी कई भारी वाहन यहां पहुंच गए। ट्रैफिक स्टाफ ने इन्हें चेतावनी देकर जाने दिया। बिहारीपुर से लौट रहे एसएसपी की गाड़ी जब चौपुला पर आई तब भी यहां जाम लगा हुआ था। गाड़ी अयूब खां चौराहे की घूमी तो वहां भी गहमागहमी थी। बरेली कॉलेज रोड तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
श्यामगंज में और बढ़ी भीड़, एसीएम ने हटवाए ठेले
श्यामगंज बाजार में खरीददारी करने वालों की जबर्दस्त भीड़ रही। बड़े व्यापारी से लेकर आम दुकानदार तक सामाजिक दूरी का वादा भूलकर भीड़ को कैश करते रहे। श्यामगंज चौराहा बंद होने से ट्रैफिक गलियों में होकर निकला तो वहां खड़ी ठेलियों से जाम लगने लगा। एसीएम ने पुलिस के साथ मिर्च गोदाम रोड की दुकानों के आगे से ठेलियां हटवाईं। दुकानदारों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन