फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bandhan bank agent looted in faridpur

बंधन बैंक के एजेंट से दिनदहाड़े 69 हजार रुपये लूटे

Tue, 12 Jul 2022 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
bandhan bank agent looted in faridpur
बरेली। बकैनिया गांव से कलेक्शन करके लौट रहे बंधक बैंक के एजेंट मोहम्मद वसीम से चार नकाबपोश बदमाशों ने 69 हजार की नकदी, बाइक, मोबाइल और टेबलेट लूट लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दस दिन के भीतर दिनदहाड़े लूट की दूसरी वारदात होने से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत में थाना जहानाबाद के गांव मुरसेना मदारी निवासी मोहम्मद वसीम बंधन बैंक की फरीदपुर शाखा में कलेक्शन एजेंट हैं। वह फरीदपुर में नये बस अड्डे के पास किराये पर रहते हैं। बंधन बैंक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लोन देता है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह वसीम महिलाओं से कलेक्शन करने के लिए मोहल्ला मठिया और तकिया में गए थे। इसके बाद वह बाइक से बकैनिया गांव पहुंचे।
विज्ञापन

वहां समूह की महिलाओं से करीब 69 हजार रुपये लेकर पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे नहर किनारे कच्चे रास्ते से टांडा सिकंदरपुर गांव में कलेक्शन करने जा रहे थे। रास्ते में नगरिया विक्रम गांव से कुछ आगे बढ़ने पर पीछे से बिना नंबर की बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कनपटी पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद नकदी रखा बैग, टेबलेट, मोबाइल और बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने किया पुलिस को फोन
बदमाशों के जाने के बाद वसीम ने एक ई-रिक्शा चालक से मोबाइल लेकर बैंक मैनेजर गुरप्रीत सिंह को घटना की जानकारी दी। उन्होंने यूपी-112 पर फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान एसएसपी ने पीड़ित वसीम से घटना की जानकारी की तो वह फूटकर रो पड़े।

पचौमी के पास सीसीटीवी में दिखे चारों बदमाश
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। इसके बाद नगरिया विक्रम से नेशनल हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर पचौमी गांव के पास एक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में चारों बदमाश दो बाइक पर जाते नजर आए। इनमें से एक बाइक वसीम की थी, इसे उन्होंने पहचान लिया। अब पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
फरीदपुर में लगातार हो रहीं वारदातें
28 फरवरी : जेड़ गांव के पास पेट्रोलपंप के सेल्समैन को गिराकर ढाई लाख रुपये लूटने की कोशिश। भीड़ जमा होने पर बदमाश भागे।
06 अप्रैल : बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये लेकर निकले दूध व्यापारी बदन सिंह से 25 हजार की टप्पेबाजी।
13 जून : भारतीय स्टेट बैंक में व्यापारी डबलू भारद्वाज का छह लाख की नकदी से भरा बैग कैशियर के केबिन से चोरी।
01 जुलाई : पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर जा रहे खनी नवादा निवासी राजेश कुमार से दो बदमाशों ने 30 हजार लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed