{"_id":"676732aa69cf69d0790fe36b","slug":"ban-on-parcel-booking-in-trains-going-to-prayagraj-bareilly-news-c-4-bly1015-545509-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रयागराज जाने-आने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रयागराज जाने-आने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक
विज्ञापन
महाकुंभ पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने लगाया प्रतिबंध
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध महाकुंभ शुरू होने से तीन दिन पहले और समापन के तीन दिन बाद तक लागू रहेगा। प्रयागराज होते हुए जाने-आने वाली ट्रेनों में इस दौरान पार्सल बुक नहीं किए जा सकेंगे।
इज्जतनगर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होना है। 13 को पौष पूर्णिमा, 14 मकर संक्रांति और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के शाही स्नान हैं। तीन फरवरी को बसंत पंचमी, 12 को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को शिवरात्रि के स्नान हैं। इन तिथियों से तीन दिन पहले और तीन दिन बात तक प्रदेश में किसी स्थान से प्रयागराज संगम, फाफामऊ, प्रयागराज जंक्शन समेत आसपास के स्टेशनों के लिए पार्सल बुक नहीं किए जाएंगे। साथ ही, इन स्टेशनों से पार्सलों की बुकिंग, लोडिंग व अनलोडिंग पर रोक रहेगी। संवाद