फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ban on installation of meters at the residences of electricity employees

Bareilly News: बिजली कर्मचारियों के आवास पर मीटर लगाने पर रोक

Sat, 19 Apr 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Ban on installation of meters at the residences of electricity employees
बरेली। बिजली कर्मचारियों के आवास पर मीटर लगाने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। अधीक्षण अभियंता शहरी के कार्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें विद्युत निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों समेत पेंशनर्स और उनके आश्रितों के घर मीटर लगाने के फैसले पर मंथन हुआ। निर्णय लिया गया कि निगम की ओर से स्पष्ट निर्णय आने तक मीटर लगाने की प्रक्रिया को रोक दिया जाए। कर्मचारी संगठनों ने मुख्य अभियंता को संबोधित पत्र भी अधीक्षण अभियंता को सौंपा है, जिसमें बिजली कर्मचारियों पर लगने वाले टैरिफ एलएमबी 10 के आधार पर चार्जेज लगाने और जनवरी 2000 के समझौते का पालन कराए जाने की मांग की है। उप्र विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह की 25 तारीख को समाधान दिवस आयोजित होगा l बैठक में मुख्य अभियंता ब्रह्मपाल, अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला, पीसी गंगवार, एसपी सैनी, ओपीएस यादव, राधेश्याम, केके माहेश्वरी व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed