{"_id":"651497ceb00b7dc76e0a78d4","slug":"ban-on-construction-of-religious-place-aonla-news-c-183-1-sbly1007-1079-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धार्मिक स्थल के निर्माण पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धार्मिक स्थल के निर्माण पर लगाई रोक
Thu, 28 Sep 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में पुलिस ने घर में कराए जा रहे धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवा दिया। गांव के ही लोगों की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिन से गांव के एक घर में धार्मिक स्थल बताकर काफी भीड़ जुट रही थी। वहां तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे थे। देखते ही देखते लोगों ने चंदा कर धार्मिक स्थल का निर्माण कराने लगे। ईंटे, बालू आदि की व्यवस्था भी कर ली गई। बुधवार को लोगों ने नींव भी खोदनी शुरू कर दी। बताते हैं कि गांव के कुछ लोगों ने अंधविश्वास को बढ़ावा और ठगी की बात कहकर विरोध किया। सिरौली इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बिना अनुमति किसी प्रकार का धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं होगा। लाउडस्पीकर तथा डीजे बजाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी।