फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ban imposed on mining on Spinning Mill Road

Bareilly News: कताई मिल रोड पर हो रहे खनन पर लगी रोक

Tue, 29 Jul 2025 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on mining on Spinning Mill Road
बहेड़ी। तहसील के कताई मिल रोड पर एनएचएआई की ओर से मिट्टी खनन जारी है। इसकी शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी है। अब जिला खनन अधिकारी और तहसीलदार को संयुक्त रूप से जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सरदार सतनाम सिंह के साथ ग्राम फिरोजपुर, बंसेगा, भोजडांडी, मुकुटपुर गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि कताई मिल रोड पर एनएचएआई द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है। मिट्टी खनन की परमिशन की आड़ में नियम विरुद्ध खनन किया जा रहा है। मिट्टी से ओवरलोड ट्रक गांव के लिंक रोड से लेकर मुख्य मार्ग पर गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मिट्टी उठाने वाले ट्रकों पर कोई भी नंबर प्लेट नहीं है। ओवरलोडिंग के चलते हरहरपुर गांव की रोड खस्ताहाल हो गई है। इससे स्कूली बसों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे जब भी विरोध करते हैं तो खनन करने वाले माफिया और ठेकेदार मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस थाने में मुकदमा लिखने के लिए तहरीर दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कहा कि इस पर रोक लगाने के साथ जिला खनन अधिकारी और तहसीलदार को इस मामले में संयुक्त रूप से जांच कर आख्या देने को कहा है। मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस को नजर रखने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed