{"_id":"6078954b8ebc3ee646387a8c","slug":"ballet-box-loot-in-kandharpur-bareilly-news-bly4440500175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधरपुर में मतपेटी छीनने की कोशिश, सीओ के गन का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधरपुर में मतपेटी छीनने की कोशिश, सीओ के गन का सिर फूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर से सटे कांधरपुर गांव में मतपेटियों को सील किए बगैर ही बस में रख रही पोलिंग पार्टी ने भीड़ ने हमला कर दिया। मतपेटियों को लूटने की सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर कैंट पहुंचे तो पथराव शुरू हो गया। सिर में पत्थर लगने से सीओ का अर्दली घायल हो गया। पुलिस लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ने के बाद मतपेटियों को सबके सामने सील कराया, साथ ही तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया।
कांधरपुर के पंचायत घर में मतदान पूरा होने के बाद शाम को जिस वक्त निर्वाचन कर्मी पेटियों को बसों में रख रहे थे, उसी दौरान हंगामा शुरू हो गया कि तीन मतपेटियाें को बगैर सील किए ही बस में रख दिया गया है। प्रधानी के प्रत्याशियों को यह बात पता चली तो वे अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंच गए और बस को घेर लिया। भीड़ ने बिना सील की मतपेटियाें को छीनने की कोशिश की तो अफरातफरी मच गई। लोगों का आरोप था कि मतदानकर्मी प्रधान पद के एक प्रत्याशी को जिताने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
सीओ सिटी दिलीप सिंह और इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार के पहुंचने के बाद पुलिस ने गुस्साई भीड़ को हटाने की कोशिश की तो वह बेकाबू हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें सीओ के अर्दली सूरज कुमार का सिर फूट गया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ा। हालांकि लोगों ने फिर भी बस को नहीं जाने दिया। बस में ही मतपेटियों को सील किया गया जिसके बाद बस वहां से रवाना हो पाई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस पथराव करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाना कैंट ले गई। उनके पीछे भीड़ भी पहुंच गई और थाना घेर लिया। पुलिस को दोबारा लाठियां चलाकर भीड़ को हटाना पड़ा। सीओ सिटी दिलीप सिंह ने बताया कि मतपेटियां सील न करने पर भीड़ भड़क गई थी। पथराव करने वालों की पहचान हो गई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कांधरपुर में कुछ विवाद की जानकारी मिली थी। एसएसपी ने बताया कि वहां कोई पुलिस कर्मी जख्मी नहीं हुआ। इनायतपुर गांव के अधकटा नजराना पोलिंग बूथ पर कुछ विवाद हुआ था आरोपी को हिरासत में लिया गया है। - नितीश कुमार, डीएम