{"_id":"5f5d25568ebc3e4dd446587a","slug":"bag-lift-from-car-bareilly-news-bly419615154","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने हवाई अडडे के संयुक्त महाप्रबंधक की कार से बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने हवाई अडडे के संयुक्त महाप्रबंधक की कार से बैग उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हवाई अड्डे के महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ शनिवार को टप्पेबाजी की घटना का शिकार हो गए। घर से हवाई अड्डे जा रहे कुलश्रेष्ठ को रास्ते में टप्पेबाजों ने कार के बोनट से तेल रिसने का इशारा किया और कार रोककर बोनट खोलने के बीच अंदर सीट पर रखा बैग उड़ा ले गए। कुलश्रेष्ठ के मुताबिक उनके बैग में रकम तो सिर्फ ढाई हजार रुपये की ही थी लेकिन कई जरूरी कागजात रखे हुए थे। उन्होंने थाना इज्जतनगर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली हवाई अड्डे के संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ शनिवार दोपहर एक बजे आशीष रॉयल पार्क स्थित अपने आवास से हवाई अड्डे जाने के लिए निकले थे। ट्यूलिप टॉवर के पास पीछे से बाइक पर आए दो लड़कों ने उन्हें कार के बोनट से तेल रिसने का इशारा किया। राजीव ने घबराकर कार को फौरन साइड में लगाकर रोका और फिर उतरकर बोनट उठाकर देखा तो पाया कि तेल नहीं रिस रहा है। बोनट गिराकर वह वापस ड्राइविंग सीट पर लौटे तो पाया कि बराबर वाली सीट पर रखा उनका बैग गायब है। बाइक पर आए लड़कों का भी दूर-दूर तक पता नहीं था। उनकी सूचना पर थाना इज्जतनगर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की मगर बाइक सवार लड़कों का कुछ पता नहीं लग सका। कुलश्रेष्ठ के मुताबिक बैग में ढाई हजार रुपये के साथ उनकी बैंक पासबुक, पैन कार्ड और जरूरी कागजात थे।
इज्जतनगर इलाके में बढ़ी वारदातें
पीलीभीत बाईपास के साथ नैनीताल रोड पर शहीद गेट के पास चेन और कुंडल लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनका ज्यादातर शिकार यहां सुबह या शाम वॉक पर निकलने वाली महिलाएं बनी हैं। बाइक सवार युवक लूट कर इतनी तेजी से निकल जाते हैं कि महिलाएं शोर मचाने के अलावा कुछ नहीं कर पातीं। पुलिस भी अधिकांश मामले दर्ज ही नहीं करती।
विज्ञापन
हवाई अड्डे के महाप्रबंधक का बैग उड़ाने के मामले में रिपोर्ट करा दी गई है। चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - श्वेता यादव, सीओ थ्री