{"_id":"668c967edc34f128d8065da6","slug":"badra-rained-heavily-record-rainfall-so-far-on-monday-bareilly-news-c-4-bly1015-435630-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झूमकर बरसे बदरा, सोमवार को अब तक की रिकॉर्ड बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झूमकर बरसे बदरा, सोमवार को अब तक की रिकॉर्ड बारिश
विज्ञापन
बरेली। रविवार रातभर बरसने के बाद सोमवार सुबह दस बजे तक अब तक की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। 88.9 मिमी के साथ 26 जून को हुई 74.2 मिमी बारिश को पीछे छोड़ दिया। इधर, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश का क्रम फिलहाल जारी रहेगा।
सोमवार को भोर से ही हो रही तेज बारिश सुबह करीब दस बजे तक जारी रही। फिर काले घने बादल मंडराते रहे पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। दोपहर दो बजे से हल्की धूप निकलने लगी। तीन बजे से शाम तक धूप रही। सुबह भारी बारिश के दौरान सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही आते जाते दिखे। लोग पेड़ों की छांव और किसी घर, दुकान की छत के नीचे खड़े होकर खुद को भीगने से बचाते रहे। हालत यह रही कि कई घरों की छत भी टपकने लगी। शाम पांच बजे तक शहर में 88.9 डिग्री बारिश मौसम विभाग ने दर्ज की।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से बारिश का क्रम थम नहीं रहा। जुलाई में सात दिन बाद घने बादलों का जमावड़ा थमा तब चटक धूप निकली। अधिकतम पारा 29.7 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री दर्ज हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
29.7
24.0
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:22
सूर्यास्त 7:13