फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badminton Competition: Winners in five categories received honors

बैडमिंटन प्रतियोगिताः पांच श्रेणियों में विजेताओं को मिला सम्मान

Sun, 23 Feb 2020 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Badminton Competition: Winners in five categories received honors
विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। युगल, एकल समेत पांच श्रेणियों में फाइनल में विजेता और उप विजेता को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने पांच लाख रुपये के नगद पुरस्कार बांटे। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को और सुविधाएं दिलाने के लिए वे प्रयास करेंगे।

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि मिश्रित युगल के फाइनल में ईशान एयर इंडिया व तनिशा क्रिस्टो गोवा ने संजय श्रीवास्तव डी ‘पीवाई’ अनुष्का पारिक गुजरात को 21:17 व 21:16 से हराकर खिताब कब्जाया। महिला एकल के फाइनल में इरा शर्मा हरियाणा ने वैदई चौधरी महाराष्ट्र को 21:18, 15:21, 21:11 से हराकर फतेह हासिल की। पुरुष एकल में अंसल यादव यूपी ने हर्षीद दानी महाराष्ट्र को 21:17, 21:19 से हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता। महिला युगल के फ ाइनल में अर्पणा बालम पेटोलियम एवं अराथी सारा सुनील केरला ने सही थीमांदी तमिलनाडु तनिषा क्रेस्टो गोवा को 21:13, 21:18 से हराकर जीत हासिल की। पुरुष युगल के फ ाइनल मुकाबले में उत्कर्ष अरोरा दिल्ली व सौरभ शर्मा हरियाणा ने रूपेष केटी पेट्रोलियम व डीजूवी पेटोलियम को 21:18, 21:18 से हराकर जीत अपने नाम कर ली। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएल खट्टर, एडवाइजर जेडए खान, कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, आरएसओ विजय कुमार, एआर अंसारी, उपाध्यक्ष राकेश टंडन, जगदीश खंडेलवाल, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed