फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun's dhaba owner was kidnapped by miscreants of Bareilly

Bareilly News: बरेली के बदमाशों ने किया था बदायूं के ढाबा मालिक का अपहरण

Sat, 10 Jun 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Badaun's dhaba owner was kidnapped by miscreants of Bareilly
बदायूं/वजीरगंज। फिरौती वसूलने के लिए बरेली के बदमशों ने ढाबा मालिक का अपहरण किया था। पूछताछ में बदमाशों ने यह बात स्वीकार की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे गांव कुनार के पास अपने ढाबे पर बैठे गांव बरातेगदार निवासी कुमरेश उर्फ लल्लू का कार सवार बदमाश अपहरण कर ले गए थे। लल्लू के बेटे प्रदीप कुमार की सूचना पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस कुमरेश की तलाश कर रही थी। आरोपियों ने फोन पर प्रदीप से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उन्हीं नंबरों के सहारे एसओजी ने उनको दबोच लिया। फिरौती वसूलने के बाद आरोपी कुमरेश की हत्या करने की फिराक में थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मुरादाबाद से अपहृत लल्लू को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। कार के साथ चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनके एक साथी को वजीरगंज क्षेत्र में जंगल से गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, रस्सी, अंगोछा, कई बैंकों के एटीएम कार्ड व छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी
अजय कुमार सिंह निवासी राजेंद्र नगर थाना प्रेमनगर बरेली, निमेश सिंह निवासी प्रेमनगर बरेली, अजीमुद्दीन निवासी ढकनी रजपुरी, थाना फरीदपुर बरेली, अंकित यादव निवासी गांव होतीपुर थाना सहसवान, अनूप सिंह निवासी गांव बरातेगदार थाना सिविल लाइंस बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed