{"_id":"68bb53b5632afe46c6053ea2","slug":"badaun-youth-arrested-with-960-grams-of-opium-bareilly-news-c-4-vns1074-719388-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 960 ग्राम अफीम के साथ बदायूं का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 960 ग्राम अफीम के साथ बदायूं का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 960 ग्राम अफीम के साथ बदायूं के युवक को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि रात के वक्त मुखबिर ने सूचना दी तो पुलिस टीम ने मनोरंजन सदन के पास से एक युवक को हिरासत में ले लिया।
युवक ने अपना नाम विपिन गिरि और खुद को बदायूं के थाना बिनावर के गांव सिरसवा का निवासी बताया। पुलिस के विपिन के हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली तो उसमें 960 ग्राम अफीम बरामद की गई।
विपिन ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब से सस्ते दाम पर अफीम खरीदकर लाने के बाद शहर में ज्यादा कीमत पर सप्लाई करता है। वह अफीम की डिलीवरी देने आया था तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विपिन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो