{"_id":"68d7013121def7e8130af599","slug":"badaun-was-the-winner-in-the-sub-junior-and-junior-categories-while-pilibhit-was-the-runner-up-bareilly-news-c-4-vns1074-734358-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में बदायूं विजेता, पीलीभीत रहा उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में बदायूं विजेता, पीलीभीत रहा उपविजेता
Sun, 28 Sep 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व विष्णु इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई बालिका वर्ग प्रतियोगिता में सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में बदायूं विजेता व पीलीभीत उपविजेता रहा।
वहीं सीनियर वर्ग में बरेली की टीम विजेता व बदायूं की टीम उपविजेता रही। सब-जूनियर वर्ग में खुशी, कल्पना, मीनू, श्वेता, सविता, स्वाति, करीमा, भावना, काजल, नेहा का चयन हुआ।
जूनियर टीम में जया, वर्षा, शिवानी, कोमल, भावना, निराली, हेमलता, सोमवती, निशा, हिमांशी, रानी, राधिका को टीम में शामिल किया गया। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में दिव्या व दीक्षा का चयन हुआ। सीनियर टीम में अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज की कांती, शोभा, भावना, शांती, शीतल व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की डिंपल, जया, आकांक्षा का और आर्य महिला इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की सदफ व आर्य कुमारी इंटर कॉलेज बिलसी से मंतशा, मनी, दृष्टि को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनु पाराशरी ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल प्रभारी मधु मौर्य, अमृता जैन, प्रीति गुप्ता, रश्मि यादव, एकता शर्मा, डॉ. अमनजोत आदि उपस्थित रहीं।
-- -- -- -- -- -- -
कबड्डी प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
फोटो
बरेली। मंडल स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विष्णु इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें बरेली जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-14 में बरेली ने बाजी मारी, बदायूं दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में बदायूं अव्वल रहा, शाहजहांपुर द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-19 में बरेली ने प्रथम, बदायूं ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर सुधीर कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। ऑफिशियल की भूमिका पंकज कुमार, किशोर, आनंद दीक्षित, राजेश यादव, अमित भारद्वाज, गौरव वशिष्ठ, सत्यम मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, राहुल कुमार ने निभाई। विष्णु इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी विजय यादव ने बताया कि सभी वर्गों से चयनित खिलाड़ी सात अक्तूबर से शुरू होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद