फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun SSP will identify the cause of the ruckus and the culprits in bareilly

बरेली बवाल प्रकरण: सीओ और सिपाहियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार; बदायूं के SSP करेंगे मामले की जांच

Thu, 27 Jul 2023 11:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Jul 2023 11:57 AM IST
सार

बदायूं के एसएसपी बरेली के जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल की वजह पता करने के साथ दोषियों की पहचान करेंगे।  एडीजी के निर्देश पर आईजी की देखरेख में बदायूं एसएसपी मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
Badaun SSP will identify the cause of the ruckus and the culprits in bareilly
बवाल के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल के बाद सीओ और बीट के सिपाहियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। एडीजी के निर्देश पर आईजी की देखरेख में बदायूं के एसएसपी मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान जोगी नवादा में बवाल हो गया था। प्रांरभिक जांच में एक ओर से गुलाल फेंकने के बाद दूसरी ओर से पथराव की बात सामने आई। इस मामले में दो मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं और कई वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। एडीजी पीसी मीना ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में आईजी राकेश कुमार सिंह को जांच कराने का निर्देश दिया था। आईजी ने इसकी जांच एसएसपी बदायूं डॉ. ओपी सिंह को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुगालते में थे एक अफसर, त्योहार रजिस्टर भी नहीं देखा

मामले में नीचे से लेकर ऊपर तक हर स्तर पर लापरवाही की गई। पर्यवेक्षण कर रहे एक पुलिस अधिकारी को लेकर बताया जा रहा है कि वह योगी सरकार होने की बात कहते हुए इस कदर मुगालते में थे कि त्योहार रजिस्टर भी नहीं देखा। जबकि इस रजिस्टर में साफतौर पर दर्ज था कि 2012 में भी इसी जगह पथराव व हंगामा हुआ था। अति आत्मविश्वास के चलते उन्होंने कांवड़ जत्थे के साथ आरएएफ भी नहीं भेजी थी। 

ये भी पढ़ें- गजब हनी ट्रैप: लड़कियों के कपड़े पहनकर घूमते हैं बदमाश, लग्जरी कार वालों को ऐसे बना लेते हैं शिकार
 

इसी सिलसिले में ड्यूटी के लिए आई टुकड़ी कैंट के धोपेश्वर मंदिर के पास आराम कर रही थी। अधिकारी लगातार एसएसपी व अन्य अधिकारियों को शांतिपूर्ण माहौल होने की सूचनाएं देते रहे। इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद थे पर स्टाफ की कमी की वजह से वह बवाल पर तत्काल नियंत्रण नहीं कर सके।

दरवाजों पर लात मारने का वीडियो वायरल

जोगी नवादा में पथराव की घटना के बाद आरोपी पक्ष के तमाम लोग घरों में ताले डालकर फरार हो गए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस की कई टीमें सुबह शाम इन्हीं इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी बंद दरवाजों पर लातें मार रहे हैं। एक शख्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए धार्मिक टिप्पणी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed