{"_id":"5e938fc88ebc3e77b463c242","slug":"badaun-s-sahaswan-hotspot-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं का सहसवान हॉटस्पॉट घोषित, 14 गांव पहले हो चुके हैं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं का सहसवान हॉटस्पॉट घोषित, 14 गांव पहले हो चुके हैं सील
Mon, 13 Apr 2020 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Apr 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
कोरोना संक्रमित दो मरीज मिलने के बाद सहसवान को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सहसवान कस्बा और उसके आसपास के 14 गांव पहले ही सील कर दिए गए थे। हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद डीएम ने सहसवान तहसील क्षेत्र के सभी बैंक और ग्राहक सेवा केंद्र बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
6 अप्रैल को सहसवान में पहला कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था। जिस मस्जिद में संक्रमित युवक मिला था, उसके आसपास ढाई किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया था। अगले दिन सहसवान कस्बे को चार जोन और आठ सेक्टर में विभाजित कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए। 25 टीमें लगाकर सर्वे शुरू कराया गया फिर जो संदिग्ध मिलते गए उन्हें क्वांरटीन किया जाता रहा।
विज्ञापन
10 अप्रैल की रात क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली में दूसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला। तत्काल इस इलाके के 14 गांवों को सील कर दिया गया। सभी दुकानें, प्रतिष्ठान सब कु छ बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परचून के दुकानदारों को होम डिलीवरी करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
सहसवान इलाके में अब तक दो संक्रमित व्यक्ति मिल चुके हैं। सहसवान कस्बा और भवानीपुर खल्ली गांव व उसके आसपास का एरिया सील किया जा चुका है। अब बैंक शाखाएं और ग्राहक सेवा केंद्र भी बंद रहेंगे। अब सिर्फ जरूरी सामान की होम डिलीवरी होगी।
- कुमार प्रशांत, डीएम