फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun police arrested the accused of murder for possessing guns

बदायूं पुलिस का खेल!: तमंचे रखने में दिखाई हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, दोनों ने बरेली में की थी वारदात

Wed, 04 Dec 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

बरेली के नन्हेबाबू हत्याकांड के दो आरोपी बदायूं में पकड़े गए। वहां की पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी तमंचे के साथ दिखाई, जबकि दोनों आरोपी हत्या के मामले में फरार थे।

विज्ञापन
Badaun police arrested the accused of murder for possessing guns
बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रजऊ परसपुर में जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें वहां जेल भी भेज दिया गया। हैरत की बात यह है कि बदायूं पुलिस ने तमंचे रखने के आरोप में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई। जब इसकी जानकारी हुई तो बिथरी चैनपुर थाना पुलिस हैरान रह गई। बिथरी पुलिस दोनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


27 नवंबर की शाम जनसेवा केंद्र संचालक नन्हे बाबू की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी दो सगे भाई भूरे यादव और राजवीर यादव मौके से फरार हो गए थे। तब से पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी थी और लगातार दबिश दे रही थी। थाना बिथरी पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी मंगलवार को बदायूं की सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल भेज दिए हैं। दोनों के पास से तमंचे की बरामदगी दिखाई गई है। 
विज्ञापन


बरेली हादसा: गूगल मैप पर आंख बंदकर न करें भरोसा, 10 दिन के अंदर हुई दूसरी घटना; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटनाक्रम से मामले में नया मोड़ आ गया है। बदायूं पुलिस ने सेटिंग से दोनों भाइयों की गिरफ्तारी दिखा दी और बिना किसी पूछताछ के खामोशी से उन्हें जेल भी भेज दिया गया। ऐसा करके हत्या के मुकदमे से बचने का रास्ता तैयार किया गया है। बिथरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने अब आरोपियों की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में हैं। आईजी स्तर से बदायूं सिविल लाइन थाना पुलिस की भूमिका की जांच और कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed