फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   badaun murder case Dead body thrown Forest after killed woman Husband says someone mobile called him

यूपी: महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, पति बोला-किसी ने फोन करके बुलाई थी, आखिरी कॉल खोलेगी राज

Wed, 20 Jan 2021 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Jan 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
badaun murder case Dead body thrown Forest after killed woman Husband says someone mobile called him
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज इलाके में सोमवार रात एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां की ओर से मृतका के पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा निवासी उमेश की पत्नी मिथलेश (30) सोमवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। जब वह देर रात घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। पति उमेश और देवर संजीव देर रात तक महिला को तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उमेश मुताबिक जब उसकी पत्नी नहीं मिली तो वह रात में अपनी ससुराल कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया गए। वहां भी मिथलेश नहीं पहुंची थी। 
विज्ञापन


इधर, मंगलवार सुबह करीब दस बजे उसी गांव का एक व्यक्ति अपने मवेशी चराने गया। वहां एक खेत में महिला की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी सूचना पर ग्राम प्रधान का पति लालता प्रसाद मौके पर गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा फैलने पर पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान चर्चा रही कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ मिला है। इससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई होगी। 

इसकी सूचना पर इमलिया गांव से मिथलेश की मां वीरावती और पिता प्रेमचंद पहुंच गए। मां वीरावती ने मिथलेश के पति उमेश पाल, सास रामवती, ससुर गेंदनलाल, देवर संजीव और उसकी पत्नी और के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने पति, देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 

अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी मिथलेश
सोमवार रात वजीरगंज इलाके में जिस महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी। उसके परिवार वालों और गांव के लोगों के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं। ससुराल वाले जब भी उसे टोकते थे, तब वह उन्हें पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे देती थी। इससे ससुराल वाले शांत रह जाते थे। शायद यही वजह रही कि रात भी ससुराल वालों ने उसे नहीं टोका। 

मोबाइल की आखिरी कॉल खोलेगी राज
महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी इसमें पुष्टि नहीं हुई है कि उसकी हत्या पति और उसके परिवार वालों ने की है। पति ये भी बता रहा है कि उसके फोन पर किसी की कॉल आई थी। उसके बाद वह बात करते हुए घर से निकल गई थी। पुलिस इस लाइन पर भी जांच कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर महिला को किसने फोन करके बुलाया था। उससे कई राज सामने आएंगे। 
वजीरगंज के रूपपुरा गांव के जंगल में एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसकी मां ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसकी छानबीन की जा रही है। आगे की कार्रवाई जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार की जाएगी। 
संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed