{"_id":"5e89a5548ebc3e6fbc282d9f","slug":"badaun-minor-girl-brutally-assaulted-by-man-later-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: टिकटॉक दिखाने के बहाने नौ साल की बच्ची से दरिंदगी, नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: टिकटॉक दिखाने के बहाने नौ साल की बच्ची से दरिंदगी, नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Sun, 05 Apr 2020 03:01 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, बदायूंं
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, बदायूंं
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 05 Apr 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ साल की बच्ची को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
एक युवक मोबाइल पर टिकटॉक दिखाने का बहाना करके नौ साल की बच्ची को अपने खंडहरनुमा घर में ले गया और दरिंदगी की। बच्ची के चीखने पर आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नाजुक हालत में बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात शुक्रवार शाम उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई। घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे।
नौ साल की बच्ची घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 22 साल का युवक बच्ची को अकेला देखकर घर जा पहुंचा। बच्ची को मोबाइल पर टिकटॉक दिखाने की बात कहकर वह पड़ोस में बने खंडहरनुमा घर में ले गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर बच्ची से दरिंदगी की। बाद में युवक बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
शुक्रवार रात करीब नौ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी आदेश के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन