फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun lags behind in installing solar panels in PM's solarium

Bareilly News: पीएम सूर्यघर में सोलर लगाने में बदायूं फिसड्डी

Tue, 07 Apr 2026 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Badaun lags behind in installing solar panels in PM's solarium
बरेली। बढ़ते बिजली बिल व स्मार्ट मीटरों में माइनस बैलेंस से परेशान लोग घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं, लेकिन पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में मंडल में सोलर लगाने में पीलीभीत पहले स्थान पर, शाहजहांपुर दूसरे, बरेली तीसरे और बदायूं सबसे पीछे है।
विज्ञापन

बरेली मंडल में वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीलीभीत में 1764 लक्ष्य के सापेक्ष 4813 सोलर पैनल लगाए गए। यह कुल वृद्धि का 272 फीसदी है। शाहजहांपुर में 3528 लक्ष्य के सापेक्ष 7532 सोलर पैनल लगाए गए। इसकी कुल वृद्धि 213 फीसदी है। बरेली में 17 हजार 641 सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य पर 18 हजार 916 सोलर पैनल लगाए गए। यह 107 फीसदी रहा। बदायूं में 1764 सोलर पैनल के लक्ष्य पर 1497 सोलर पैनल लगाए गए। यह कुल प्रगति का 84.86 फीसदी है।
विज्ञापन

इतने तक का मिलता है अनुदान :-

- एक किलोवाट पर 60 हजार रुपये का खर्च, 45 हजार सब्सिडी।

- दो किलोवाट पर 1.20 लाख का खर्च, 90 हजार का अनुदान।

- तीन किलोवाट पर 1.80 लाख का खर्च, 1.08 लाख का अनुदान।
अब बिल आता है कम
संजय नगर निवासी राकेश प्रताप ने बताया कि पहले सामान्य दिनों में करीब दो हजार रुपये व गर्मी में तीन हजार तक बिल आता था। अब तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के बाद बिल 400 से 700 व गर्मी में 1300 रुपये तक रहता है। इससे बहुत बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जतनगर निवासी सुशीला ने भी तीन किलोवॉट का सिस्टम लगवाया है। अब उनका बिल बहुत कम आता है, लेकिन कभी ऐसा नहीं होता कि बिल न जमा करना पड़े।

वर्जन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी बहुत अच्छी है। इसमें 75 फीसदी तक अनुदान मिल जाता है, इसके बाद भी मंडल में सोलर लगाने में बदायूं फिसड्डी है। बरेली दूसरे नंबर पर है। - रामजनम यादव, पीओ नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed