फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun double murder accused Javed arrested in Bareilly

Badaun Murder Case: बदायूं से दिल्ली भागा था जावेद, बरेली में सरेंडर; बोला- फोन में मेरी बेगुनाही के सुबूत

Thu, 21 Mar 2024 02:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के डबल मर्डर केस में नामजद आरोपी जावेद ने बरेली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसएसपी बदायूं ने बताया कि उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Badaun double murder accused Javed arrested in Bareilly
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं कांड के आरोपी जावेद ने बृहस्पतिवार सुबह बरेली में सरेंडर कर दिया। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जावेद कहता है कि वह बेगुनाह है। जिस समय दोनों बच्चों की हत्या हुई थी। उस दौरान वह अपने घर पर था। उसे सूचना मिली थी कि साजिद का कहीं शहर में विवाद हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जब वह अपने गांव से बदायूं आया तो भीड़ देखकर घबरा गया और सीधे दिल्ली भाग गया। रास्ते में कई लोगों की कॉल आई। लोगों ने उसे बताया कि उसके भाई ने कांड कर दिया है। इससे वह दिल्ली से बरेली सरेंडर होने चला आया। उसे भीड़ ने पकड़कर बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं पुलिस उसे पकड़कर ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने पुलिस कार्रवाई के दवाब में बरेली के बारादरी थाने के सेटेलाइट चौकी पर आत्मसमर्पण किया है। आरोपी ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। पुलिस उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

जावेद ने खुद को बताया बेगुनाह 
जावेद ने कहा कि उसके पास कई लोगों की रिकॉर्डिंग है, जिन्होंने उसे बताया कि तेरे भाई ने यह कांड कर दिया है। बता दें कि मृतकों बच्चों के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में जावेद को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि घटना के वक्त मुख्य आरोपी साजिद के साथ जावेद भी आया था। 

जावेद पर घोषित किया गया था इनाम 
आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। बदायूं के एसएसपी ने जावेद की गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा। 

यह हुई थी घटना 
बदायूं में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। 

Budaun Case: बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, बदायूं में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या का अब खुलेगा राज

वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। हत्याकांड में नामजद जावेद फरार था। बृहस्पतिवार सुबह उसने बरेली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed