फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bada Board meeting will be a shadow in Transport Nagar

बीडीए बोर्ड की मीटिंग में छाया रहेगा ट्रांसपोर्ट नगर 

Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bada Board meeting will be a shadow in Transport Nagar
Bada Board meeting will be a shadow in Transport Nagar - फोटो : Bada Board meeting will be a shadow in Transport Nagar
बीडीए की बोर्ड मीटिंग आज 11 बजे मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होगी। लंबे समय बाद होने वाली बोर्ड मीटिंग के लिए नौ सूत्रीय एजेंडा जारी किया गया है। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर का मुद्दा सबसे अहम है। मैकेनिकों को सस्ती दरों पर प्लाट और ट्रांसपोर्ट नगर में ले आउट संशोधन, रामगंगा नगर आवासीय योजना में भूखंडों का आवंटन समेत नौ प्रस्ताव रखे जाएंगे। नैनीताल रोड पर बनने वाली प्राइवेट कालोनी के नक्शे को भी स्वीकृति मिलेगी। पहले इस कालोनी की जमीन बीडीए ने अधिग्रहीत की थी। बाद में बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए बीडीए ने चार साल पहले एक्वायर की हुई जमीन छोड़ दी थी। इसके बाद यहां दोनों बिल्डरों ने टोल प्लाजा के पास कालोनी खड़ी कर दी। 
विज्ञापन

बीडीए की बोर्ड बैठक पहले 21 मई को प्रस्तावित थी फिर 5 और 21 जून को तारीख तय की गई। किसी न किसी वजह से टलती हुई बीडीए बोर्ड की मीटिंग बुधवार 11 बजे होगी। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर में मैकेनिकों को सस्ती दरों पर प्लाट आवंटन, ट्रांसपोर्ट में पुराने ले आउट में संशोधन बोर्ड के मुख्य एजेंडे में है। इसकी वजह से ट्रांसपोर्ट नगर बसाने में परेशानी आ रही है। इनके अलावा एजेंडे में रामगंगा नगर आवासीय योजना में निविदा गृह नीलामी, भूखंड आवंटन के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। बरेली महायोजना में कृषि योग्य भूमि का शैक्षिक संस्था को 10 फीसदी भू आच्छादन और 35 प्रतिशत शैक्षिक इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा। केसराज एजूकेशन हायर सेकेेंड्री स्कूल की जमीन का लैंड यूज बदले जाने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। केसराज ने कृषि योग्य जमीन पर स्कूल खोल रखा है। एजेंडे के महत्वपूर्ण प्रस्ताव में से एक पैनियन इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नैनीताल रोड पर टोल प्लाजा के निकट बनाई जाने वाली प्राइवेट कालोनी का नक्शा स्वीकृत करना है। बीडीए ने 2007 में ये जमीन अपनी कालोनी बनाने के लिए अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू की थी। 2014-15 में ये बीडीए ने बिल्डरों के हस्तक्षेप के चलते ये कहकर जमीन अधिग्रहण नहीं किया कि वह नैनीताल रोड पर किसानों को इतना ज्यादा मुआवजा नहीं दिया जा सकता। बड़ा बाईपास बनने के बाद इस जमीन के रेट छह से आठ गुना बढ़ चुके हैं। तब यहां दो बिल्डर टोल प्लाजा के पास प्राइवेट कालोनी पहले ही बना चुके हैं और दूसरी बनाने जा रहे हैं। अगर बीडीए ये जमीन खरीदकर कालोनी बनाता तो राजस्व की बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी होती।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed