{"_id":"f4f63b6a2919963db7137eddd200030d","slug":"babal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर लड़की के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे पर लड़की के कपड़े फाड़े
बरेली
Updated Mon, 17 Aug 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला इलाके की लड़की को अयूब खां चौराहे से दो सगे भाइयों न जबरन उठाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो दोनों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके साथ अश्लील हरकत की और कपड़े फाड़ दिए गए। आरोप है कि हमलावरों ने युवती के गले से सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
किला इलाके के मोहल्ला जखीरा निवासी एक युवती शनिवार दोपहर तीन बजे बाजार में सामान खरीदने आई थी। वह अयूब खां चौराहे पर थी, तभी एक बाइक पर सवार होकर मोहल्ले के ही दो सगे भाई अशरफ और अफजाल आ गए। उन्होंने लड़की को जबरन उठाकर बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो छेड़छाड़ कर उसे धक्का देकर गिरा दिया और कपड़े भी फाड़ दिए गए। लड़की के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र होने लगी, तभी आरोपी उसके गले की चेन लूटकर भाग गए। अयूब खां चौकी इंचार्ज प्रीति पंवार ने बताया कि लड़की की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने माना कि दोनों परिवारों में विवाद पुराना है। पहले लड़की के दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया था। उसी रंजिश में लड़की के साथ ये हरकत की गई।
शौच को जा रही किशोरी से किया दुष्कर्म
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम लाडपुर में शौच गई किशोरी को गॉव के ही दबंग जबदस्ती उठा कर मोटर साइकिल से ले गये और दुष्कर्म किया । 14 साल किशोरी शनिवार को अपरान्ह चार बजे गन्ने के खेत में शौच गई थी। तभी के गजरा झील गोटिया निवासी बन्ना तथा इसका साथी आशिफ जबदस्ती मोटर साइकिल पर बैठा कर ग्राम दोहरिया पचदौरा ले गया। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की अपने घर शाम को पहुंची तो उसने परिजनों केा सारी घटना बताई। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण बलात्कार तथा पॉक्सो एक्ट के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया है। किशोरी को पुलिस नें मेडिकल परिक्षण के लिऐ भेजा है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
सवा महीने बाद लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट
बरेली। घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बाद सवा महीने बाद लिखी है। मामला थाना किला क्षेत्र के एक गांव का है। पांच जुलाई को लड़की के मां बाप रिश्तेदारी में गए थे। बेटा मजदूरी करने गया था। इसी दौरान रिश्ते के भाई राजेंद्र नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर राजेंद्र पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट भी की। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की बजाए डरा धमका कर समझौता करा दिया। शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर किला कमरुल हसन ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ रेप और उसके उसके घर वालों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आप नेता की बेटी से छेड़छाड़, पर्स लूटा
बरेली। मां के साथ कॉलेज से लौट रही आम आदमी पार्टी के नेता की बेटी से सरे राह बाइक सवार बदमाशों ने छेड़छाड़ की और उसका पर्स छीन कर भाग गए। लड़की डेलापीर स्थित कॉलेज में बारहवीं में पढ़ती है। छात्रा शनिवार दोपहर तीन बजे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर लड़की का पर्स छीन लिया और उससे छेड़छाड़ की। भाग रहे बदमाशों में से लड़की ने एक जोरावर को पहचान लिया, जो निवासी मॉडल टाउन का है। आप नेता की तहरीर पर रविवार देर रात बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कॉलेज से घर नहीं लौटी 11वीं की छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कॉलेज गई एक छात्रा दो दिन के बाद भी घर नहीं लौटी है। परिवार वालों ने काफी तलाश करने के बाद कोतवाली में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
प्रेमनगर इलाके के गुलाब नगर की 16 वर्षीय लड़की इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। छात्रा को उसका भाई शनिवार सुबह साढ़े सात बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज छोड़कर आया था। युवक साढ़े ग्यारह बजे उसे दुबारा कॉलेज लेने आया, लेकिन वह नहीं मिली। संपर्क करने पर उसके दोनों मोबाइल नंबर भी बंद थे। परिवार वालों ने पूरे दिन उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट उसके चाचा ने कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
छोटी बिहार में बेहोश मिली युवती
बरेली इज्जतनगर इलाके के छोटी बिहार में चल रहे सत्संग स्थल के पास शनिवार को 18 वर्षीय युवती बेहोश मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर वह भटकी-भटकी बातें कर रही थी। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया गया। युवती कहां की है पुलिस इसके बारे में पता लगा रही है।