{"_id":"687fb77d394f1299b3075072","slug":"baba-mahakal-shobhayatra-started-in-bareilly-sitting-on-silver-palanquin-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2025: बरेली में चांदी की पालकी पर विराजमान होकर निकले बाबा महाकाल, दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2025: बरेली में चांदी की पालकी पर विराजमान होकर निकले बाबा महाकाल, दर्शन को उमड़े भक्त
Tue, 22 Jul 2025 09:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:51 PM IST
सार
बरेली में मंगलवार को बाबा महाकाल की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। चांदी की पालकी पर विराजमान बाबा महाकाल के भक्तों ने दर्शन कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
बरेली में निकाली गई बाबा महाकाल की शोभायात्रा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल चांदी की पालकी पर सवार होकर बरेली शहर में भ्रमण पर निकले। जगह-जगह बाबा के भक्तों ने दर्शन कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा साहू गोपीनाथ, शिवाजी मार्ग, बांस मंडी, सिकलापुर, रोडवेज से चौकी चौराहा, बरेली कॉलेज से कालीबाड़ी होते हुए मंदिर पर पहुंची। यात्रा में सबसे आगे डीजे, इसके बाद चंदन लगाने की टोली व करतब दिखाते हुए युवा चल रहे थे। सबसे पीछे रही बाबा की पालकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल व महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पंडित भगवती नंदन शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ बाबा महाकाल की सबसे पहले पूजा-अर्चना की। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डाॅ. विनोद पागरानी ने भी पालकी का स्वागत किया। इस दौरान प्रसून सिंह, पंकज दत्त, प्रमोद रघुवंशी, राजकिशोर कश्यप, अमित मिश्रा, मुकुल अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्रों ने स्वस्तिवाचन से किया पालकी का स्वागत
सर्राफा बाजार में टीबरीनाथ सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने पालकी का स्वागत स्वस्तिवाचन व आरती के साथ किया। त्रिवटीनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने भी स्वागत किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से साहू गोपीनाथ पहुंची पालकी यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, नंद समाज, कश्यप समाज, पंजाबी, अग्रवाल, पर्वतीय समाज समेत अन्य संगठनों ने पालकी यात्रा का स्वागत किया।
ड्रोन से रखी गई नजर
शहर में निकली श्री महाकाल पालकी शोभायात्रा को लेकर सावधानी बरती गई। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मिश्रित आबादी क्षेत्र में साहू गोपीनाथ कॉलेज व आसपास के क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी गई थी। हालांकि, कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।