फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   B.Ed entrance exam today, it will be necessary to bring admission, mask and sanitizer from 7 am

बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सुबह सात बजे से मिलेगा प्रवेश, मास्क और सैनिटाइजर लाना जरूरी

Sun, 09 Aug 2020 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam today, it will be necessary to bring admission, mask and sanitizer from 7 am
बरेली कॉलेज में परीक्षा की तैयारी करता स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र पर जाने दिया जाएगा, आधा घंटा विलंब वाले भी हो सकेंगे शामिल

विज्ञापन
बरेली। नौ अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय से होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना के खतरे के बीच अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए इस बार एक के बजाय दो घंटे पहले से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। ताकि कक्ष निरीक्षक भी तैयारी कर सकें। आधा घंटा की देरी होने पर भी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। रविवार को दो पालियों में यह परीक्षा कराने के लिए सभी 30 केंद्रों पर सीटों का प्लान बनाते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
यह परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 12 और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रवेश सुबह सात बजे से ही प्रारंभ हो जाएंगे। दो सेंटरों पर चार-चार सौ को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर अभ्यर्थियों की संख्या पांच-पांच सौ रहेगी। लखनऊ से आए पर्यवेक्षकों ने भी एक दिन पहले केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, नोडल अफसरों के साथ सेंटरों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को चेक किया। सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर और साथ में सैनिटाइजर लेकर जाना होगा। परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए फेड डिटेक्टर से पकड़ने की व्यवस्था है। परीक्षा में पहली बार बार कोड और अभ्यर्थी दोनों के ही फोटो लिए जाएंगे। सभी कक्षों में निगरानी के लिए सीसीटीवी रहेंगे।
विज्ञापन

30 परीक्षा केंद्रों पर 14800 अभ्यर्थी होंगे शामिल

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 30 केंद्रों पर 14800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर पांच सौ अभ्यर्थियों की संख्या को देेखते हुए कई केंद्र प्रभारियों ने संक्रमण के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न हो पाने की आशंका जताई थी। हालांकि इसे लेकर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण के खतरे को देेखते हुए सभी अभ्यर्थियों को मिलेगा स्टांप पैड

ओएमआर सीट पर अंगूठा लगाने के लिए पहले एक स्टांप पैड ही मिलते थे लेकिन इस बार संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए एक स्टांप पैड दिया जा रहा है। उसका इस्तेमाल कोई दूसरा नहीं कर सकेगा।

ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

  • -बरेली कॉलेज - ए, बी, सी, डी और ई ब्लॉक
  • -बरेली इंटर कॉलेज
  • -सीबीगंज इंटर कॉलेज
  • -दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा
  • -रूहेलखंड विवि में एमबीए विभाग
  • -रूहेलखंड विवि में मैकेनिकल व इंजीनियर विभाग
  • -रूहेलखंड विवि में फार्मेसी विभाग
  • -रूहेलखंड विवि में आईईटी
  • -इस्मालिया इंटर कॉलेज में दो सेंटर
  • -राजकीय इंटर कॉलेज
  • -राजकीय पॉलीटेक्निक सीबीगंज
  • -इस्लामियां गर्ल्स इंटर कालेज
  • -केडीईएम इंटर कॉलेज
  • -कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज
  • -मनोहर भूषण इंटर कॉलेज
  • -मौलाना आजा इंटर कॉलेज
  • -आर टैगोर इंटर कॉलेज
  • -एसवी इंटर कॉलेज
  • -साहू रामस्वरूप महिला डिग्री कॉलेज
  • -गुलाब राय इंटर कॉलेज
  • -पीसी आजाद इंटर कॉलेज
  • -तिलक इंटर कॉलेज
  • -विष्णु इंटर कॉलेज
  • -राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
  • -राजकीय बालिका पॉलीटेक्निक, सीबीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed