फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   B Com student got her neck cut by Chinese manjha in bareilly

Bareilly News: चीनी मांझे की वजह से फिर हादसा, स्कूटी सवार बीकॉम छात्रा की गर्दन कटी, आठ टांके लगे

Tue, 25 Feb 2025 07:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 07:08 PM IST
सार

बरेली में चीनी मांझे की वजह से आठ दिन के अंदर दूसरा हादसा हुआ है। मंगलवार को स्कूटी सवार छात्रा चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गई। उसकी गर्दन पर गहरा घाव हुआ है।  

विज्ञापन
B Com student got her neck cut by Chinese manjha in bareilly
घायल साक्षी सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चीनी मांझे की वजह से एक बार फिर हादसा हुआ है। शहर के स्टेडियम रोड पर स्कूटी सवार छात्रा की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। निजी अस्पताल में उपचार हुआ तो उसकी गर्दन में आठ टांके आए।

विज्ञापन


नॉर्थ सिटी निवासी फार्मा व्यवसाय करने वाले पवन सक्सेना की बेटी साक्षी सक्सेना मंगलवार को इस खतरनाक मांझे की चपेट में आ गई। बीकॉम की छात्रा साक्षी शाम पौने पांच बजे करीब अपनी स्कूटी से स्टेडियम रोड से जा रही थीं, तभी अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा आकर अटक गया। इससे उनका गला कट गया। स्थानीय लोगों ने मदद कर उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने साक्षी की गर्दन में आठ टांके लगाए। सूचना पर उनके पिता व परिजन पहुंच गए जो उन्हें घर ले गए। 
विज्ञापन


बता दें कि चीनी व खतरनाक प्रयोगों से बने मांझे पर पुलिस प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। बाजार में ये मांझा बिक रहा है जिसे पतंगबाज इस्तेमाल कर रहे हैं। आठ दिन पहले फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी चीनी मांझे की चपेट में आने घायल हो गया था। उसकी भी गर्दन में घाव हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में घनी आबादी के बीच पतंगबाजी होती है। पतंगबाजी में चीनी मांझे का भी इस्तेमाल किया जाता है। नायलॉन और कांच व लोहे के चूरे से बना यह मांझा खतरनाक होता है। इस वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। कई घायल भी हो चुके हैं। पक्षी भी हादसे का शिकार हुए हैं।

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
  • 26 सितंबर 2024 को कोहाड़ापीर पुल पर पिता महेंद्र गुप्ता के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा तीन साल का बेटा अथर्व उर्फ चीकू चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा बच्चे के चेहरे पर लिपट गया जिससे उसकी नाक और आंख पर गहरे घाव हो गए। उसे पिता ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
  • 24 अगस्त 2024 को द्वारकापुरम कॉलोनी, बदायूं रोड निवासी शिक्षक नेता विनोद कुमार चीनी मांझे की चपेट में आ गए थे। मांझे से उनकी गर्दन के साथ ही उनकी अंगुली में भी जख्म हो गया था। 
  • नौ मई 2024 को कोतवाली में तैनात दरोगा महेश चौधरी मांझे की चपेट में आ गए। वह महादेव पुल से गुजर रहे थे कि मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया। साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
  • जुलाई 2023 में राजीव नगर कॉलोनी निवासी सचिन की ढाई माह की बेटी शिवांशी मांझे से घायल हो गई। सचिन की पत्नी नीतू जब घर की छत पर बेटी को गोद में लेकर टहल रही थीं, तब ये घटना हुई।
  • वर्ष 2021 में फतेहगंज पश्चिमी के कपड़ा व्यापार मंडल के महामंत्री ताहिर रजा नूरी बरेली आते वक्त मिनी बाईपास पर गले में चाइनीज मांझा फंसने से लहूलुहान हो गए थे। इसी दिन मढ़ीनाथ निवासी व्यापारी शिवा गुप्ता मुखर्जी अस्पताल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आए और उनकी नाक पर गहरे घाव हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed