फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ayurvedic College will be on FIR

आयुर्वेदिक कॉलेज पर होगी एफआईआर

Thu, 18 Feb 2016 01:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी में गर्भवती महिलाआें को एक्सपायरी दवा बांटने के मामले में स्वास्थ्य महकमा बुधवार को हरकत में आया। सीएमओ ने जांच कमेटी बनाकर उसे गांव भेजा तो विद्या आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के डॉक्टराें की गलती सामने आई। सीएमओ का कहना था कि कालेज ने बिना अनुमति लिए कैंप का लगाया था और एक कंपनी के एमआर ने एक्सपायरी दवा बांट दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मनोहर लाल के नेतृत्व में फरीदपुर सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह, एचईओ डॉ. राजवीर सिंह और स्थानीय पीएचसी के प्रभारी डॉ. संजीव दिवाकर बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। बाद में संजय कालोनी और लेखपाल कालोनी के पीड़ित महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की।  उधर, सीएमओ डॉ. विजय यादव ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी में सात फरवरी को विद्या आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस कैंप की अनुमति स्वास्थ्य विभाग से नहीं ली गई। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को भी नहीं सूचित किया गया। कैंप का मातृत्व सप्ताह कार्यक्रम से कोई मतलब नहीं है वह पांच फरवरी को ही समाप्त हो चुका था। आयुर्वेदिक कालेज में कैंप के दौरान ओपीडी के डॉक्टर अनिल पांडेय, केके अग्रवाल और डॉ. हिमांशु मिश्रा ने मरीजों को देखकर उन्हें दवा दी थी। अस्पताल में दवा कंपनी के एमआर ने महिलाओं को दवा बांट दी जो एक्सपायरी थी। सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. मनोहर लाल के नेतृत्व में डॉ. घनश्याम, डॉ. राजवीर सिंह और डॉ. दिवाकर को शामिल किया गया है।  
विज्ञापन


कोट
एक्सपायरी दवा बांटने वाली कंपनी के बारे में अस्पताल प्रशासन नहीं बता रहा है। जो दवा बांटी गई हैं वे स्वास्थ्य विभाग में नहीं आती हैं। कंपनी का नाम न बताने पर अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई होगी। पूरे मामले से मातृत्व सप्ताह का कोई मतलब नहीं है। उसमें दवा नहीं बांटी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विजय यादव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed